प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

सशस्त्र सीमा बल के 29 वीं वाहिनी ने शुक्रवार को सामाजिक जागरुकता अभियान के तहत खेलकूद व सास्कृतिक कार्यक्रम तथा पेंटिंग भाषण प्रतियोगिता का आयोजन कराया। इस आयोजन में सरकारी स्कूलों के बच्चों ने आकर्षक ढंग से संगीत की प्रस्तुति की।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 06 Dec 2019 10:20 PM (IST) Updated:Fri, 06 Dec 2019 10:20 PM (IST)
प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

गया । सशस्त्र सीमा बल के 29 वीं वाहिनी ने शुक्रवार को सामाजिक जागरुकता अभियान के तहत खेलकूद व सास्कृतिक कार्यक्रम तथा पेंटिंग भाषण प्रतियोगिता का आयोजन कराया। इस आयोजन में सरकारी स्कूलों के बच्चों ने आकर्षक ढंग से संगीत की प्रस्तुति की। सहायक कमाडेंट सोहेल अहमद, मुखिया तुलसी पासवान, ओंकार साव, पंचायत समिति सदस्य अर्जुन पासवान, पैक्स अध्यक्ष सतीश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सहायक कमाडेंट सोहेल अहमद ने बच्चों को कहा कि खेल में कभी हार नहीं माननी चाहिए यही सोच नौनिहालों को नए भविष्य की रूपरेखा तय करती है। कार्यक्रम में वॉलीबॉल खेल में कुरमावा, बीबी पेसरा, झाझ, दीवानिया गाव के सरकारी स्कूलों से पहुंचे बच्चों ने हिस्सा लिया। खेल के फाइनल में जहाज ने कुरमावा को हराया। पेंटिंग में प्रथम स्थान हाईस्कूल कुनामा की अंजली कुमारी, द्वितीय स्थान रितिका कुमारी एवं तृतीय स्थान विकास कुमार ने प्राप्त किया। जबकि भाषण में अंजली कुमारी प्रथम रही। मौके पर मौजूद सहायक कमाडेंट एवं राजद के प्रखंड अध्यक्ष कृष्णदेव प्रसाद उर्फ केडी यादव ने उक्त बच्चों को पुरस्कृत किया।

chat bot
आपका साथी