गया शहर के बच्‍चों को खेलने के लिए मिलेगा एक और पार्क, चार लाख की लागत से हो रहा है निर्माण

बच्चों को खेलने के लिए गया शहर में चिल्ड्रेन पार्क का निर्माण विधायक कोष की राशि से किया जा रहा है। ऐसा इसलिए ताकि बच्चे सुबह आराम से खेल सके। चिल्ड्रेन पार्क का निर्माण शहर के उत्तरी भाग स्थित वार्ड नंबर चार में किया जा रहा है।

By Shubh Narayan PathakEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 11:44 AM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 11:44 AM (IST)
गया शहर के बच्‍चों को खेलने के लिए मिलेगा एक और पार्क, चार लाख की लागत से हो रहा है निर्माण
गया शहर में बन रहा है पार्क। जागरण

गया, जागरण संवाददाता। बच्चों को खेलने के लिए गया शहर में चिल्ड्रेन पार्क का निर्माण विधायक कोष की राशि से किया जा रहा है। ऐसा इसलिए ताकि बच्चे सुबह आराम से खेल सके। चिल्ड्रेन पार्क का निर्माण शहर के उत्तरी भाग स्थित वार्ड नंबर चार में किया जा रहा है। इस पार्क में बच्चे आराम से खेल सकेंगे। शहर में ऐसे भी काफी कम संख्या में बच्चों को खेलने के लिए चिल्ड्रेन पार्क है। इसी उद्देश्य को देखते हुए नगर विधायक डॉक्टर प्रेम कुमार ने अपनी राशि से पार्क का निर्माण करवा रहे हैं।

बच्चों को खेलने के लिए लगेंगे कई उपकरण

बच्चों को खेलने के लिए चिल्ड्रेन पार्क में कई उपकरण लगेंगे। इसमें मुख्य रुप से झूला, फिसलने के लिए उपकरण, पाथवे का निर्माण एवं एलईडी लाइट से पार्क जगमगाते रहेगा। इससे बच्चों को किसी प्रकार की खेलने में परेशानी नहीं हो।

चार लाख की राशि से हो रहा है निर्माण

चिल्ड्रेन पार्क का निर्माण चार लाख की राशि से हो रहा है। फिलहाल शहर के उत्तरी क्षेत्र में बच्चों को खेलने के लिए एक भी पार्क नहीं है। इसी कारण से चिल्ड्रेन पार्क का निर्माण किया जा रहा है। वार्ड पार्षद संगीता चंद्रा ने बताया कि पार्क का निर्माण आधा से अधिक हो गया है। 11 मार्च को चिल्ड्रेन पार्क का उद्घाटन किया जाएगा। 10 दिनों में शेष बचे निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी