बड़ी बहन के प्रयास से बाल विवाह से बची अनु

संवाद सूत्र, खिजरसराय : सूबे की सरकार जब बाल विवाह को लेकर सख्त हुई तो लोगों में भी चेतन

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Nov 2018 03:05 AM (IST) Updated:Sat, 17 Nov 2018 03:05 AM (IST)
बड़ी बहन के प्रयास से  बाल विवाह से बची अनु
बड़ी बहन के प्रयास से बाल विवाह से बची अनु

संवाद सूत्र, खिजरसराय : सूबे की सरकार जब बाल विवाह को लेकर सख्त हुई तो लोगों में भी चेतना आई। बेटियां भी सजग हुई। सामाजिक चेतना व जागरुकता के कारण ही शुक्रवार को महकार थाने के नैली गांव की एक नाबालिग बेटी को उसकी बहन ने ही बाल विवाह होने से बचाया।

बड़ी बहन अनु कुमारी अपनी बहन की शादी रुकवाने की गुहार लेकर डीएसपी के पास पहुंची। अनु ने बताया कि उनकी मां और चाचा नाबालिग बहन की शादी कराने का प्रयास कर रहे हैं।

डीएसपी ने पुलिस पदाधिकारी व जवानों को नैली गांव भेजा। लड़की के परिजनों को बताया कि बाल विवाह कानूनन अपराध है। इसके अलावा बाल विवाह से होने वाले नुकसान से भी अवगत कराया। इसके बाद परिजनों पुलिस को बाल विवाह नहीं करने को आश्वास्त किया।

डीएसपी रमेश दुबे ने बताया कि अनु कुमारी का प्रयास सराहनीय है। अनु कुमारी की भी शादी कम उम्र में कर दी गई थी। इसके कारण उसे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। वह नहीं चाहती थी कि वही दुख उसकी बहन को सहना पड़े।

गांव के लोगों को बाल विवाह रुकने की खबर मिली तो सभी ने अनु के इस कदम की सराहना की। लोगों का कहना है कि यदि बहन बाल विवाह को लेकर जागरूक नहीं रहती तो फिर गांव एक और बेटी बाल विवाह जैसी कुप्रथा की शिकार हो जाती।

chat bot
आपका साथी