पहली बार निर्विरोध चुने गए दाउदनगर नप के मुख्य व उप मुख्य पार्षद, खिल उठे मीनू और ललिता के चेहरे

नगर परिषद के मुख्य और उप मुख्य पार्षद के रिक्त पदों को भरने के लिए गुरुवार को अनुमंडल कार्यालय सभागार में बैठक की गई। पूर्व अनुमानित स्थिति के अनुसार ही सब कुछ हुआ। बैठक में 27 में मात्र 22 वार्ड पार्षद उपस्थित हुए।

By Prashant KumarEdited By: Publish:Thu, 04 Mar 2021 02:39 PM (IST) Updated:Thu, 04 Mar 2021 02:39 PM (IST)
पहली बार निर्विरोध चुने गए दाउदनगर नप के मुख्य व उप मुख्य पार्षद, खिल उठे मीनू और ललिता के चेहरे
अनुमंडल कार्यालय से समर्थकों के साथ बाहर निकलतीं नवनिर्वाचित मुख्‍य एवं उप मुख्‍य पार्षद। जागरण।

संवाद सहयोगी, दाउदनगर (औरंगाबाद)। नगर परिषद के मुख्य और उप मुख्य पार्षद के रिक्त पदों को भरने के लिए गुरुवार को अनुमंडल कार्यालय सभागार में बैठक की गई। पूर्व अनुमानित स्थिति के अनुसार ही सब कुछ हुआ। बैठक में 27 में मात्र 22 वार्ड पार्षद उपस्थित हुए। चुनाव की प्रक्रिया निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी कुमारी अनुपम सिंह की देखरेख में पूरी की गई।

मीनू सिंह मुख्य पार्षद और ललिता देवी उप मुख्य पार्षद निर्विरोध निर्वाचित घोषित की गई। इन दोनों के अलावा किसी ने नामांकन ही नहीं किया। पूर्व मुख्य पार्षद सोनी देवी और पूर्व उप मुख्य पार्षद पुष्पा देवी समेत कुल पांच वार्ड पार्षद अनुपस्थित रहे। दोनों नवनिर्वाचितों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। लोगों ने अनुमंडल कार्यालय के दरवाजे पर दोनों का स्वागत किया। जहां से दोनों सीधे नगर परिषद कार्यालय गए।

chat bot
आपका साथी