रंग-बिरंगे बल्ब व फूलों से सजीं सड़कें

जागरण संवाददाता, गया : छठव्रती पूरी आस्था और विश्वास के साथ चार दिवसीय सूर्य उपासना का व्रत क

By JagranEdited By: Publish:Tue, 13 Nov 2018 03:21 AM (IST) Updated:Tue, 13 Nov 2018 03:21 AM (IST)
रंग-बिरंगे बल्ब व फूलों से सजीं सड़कें
रंग-बिरंगे बल्ब व फूलों से सजीं सड़कें

जागरण संवाददाता, गया : छठव्रती पूरी आस्था और विश्वास के साथ चार दिवसीय सूर्य उपासना का व्रत कर रही हैं। उनकी सेवा और स्वागत के लिए पूरे शहरवासी आगे आए हैं। कई मुहल्लों में स्थानीय संगठन एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने स्तर से साज-सज्जा का काम किया। शहर के चौक-चौराहे, गली-मोहल्ले और धार्मिक स्थानों को रंग-बिरंगे बल्बों से सजाया गया है। रविवार व सोमवार की शाम रोशनी से पूरा शहर जगमग कर रहा था।

शहर के छोटकी नवादा, संजय नगर, रामशिला, पंचायती अखाड़ा, किरानी घाट, मोरिया घाट, वागेश्वरी, पहासवर मोड़, बैरागी, स्टेशन रोड, बाटा मोड़, टिकारी रोड, गोलपत्थर, जीबी रोड, केपी रोड, चौक, रमना, लहेरिया टोला, कोयरीबारी, राजेंद्र आश्रम, न्यू एरिया, बेलदारी टोला, चांद चौरा, बाईपास, मंगलागौरी, एपी कालोनी, चिरैया टांड, रामपुर आदि मुहल्ले में स्थानीय लोगों ने साफ-सफाई के लिए स्वयं झाड़ू उठाया। इन मार्गों को कृत्रिम और प्राकृतिक फूलों से सजाया गया है। इन मार्गो से मंगलवार को छठव्रती एवं श्रद्धालु गुजरेंगे। छठव्रतियों को इन मार्गो से गुजरने में कोई कष्ट न हो। नगर निगम के कर्मियों ने भी भरपूर साथ दिया। इन मार्गो पर मंगलवार को पानी का छिड़काव किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी