छठ व्रतियों ने पवित्रता के साथ खरना

जागरण संवाददाता, गया : लोक आस्था और विश्वास का महापर्व छठ पर्व दूसरे दूसरे दिन सोमवार शाम क

By JagranEdited By: Publish:Tue, 13 Nov 2018 03:21 AM (IST) Updated:Tue, 13 Nov 2018 03:21 AM (IST)
छठ व्रतियों ने पवित्रता के साथ खरना
छठ व्रतियों ने पवित्रता के साथ खरना

जागरण संवाददाता, गया : लोक आस्था और विश्वास का महापर्व छठ पर्व दूसरे दूसरे दिन सोमवार शाम को खरना का प्रसाद तैयार किया गया। छठव्रती शहर के प्रमुख नदी एवं सरोवर में स्नान करने पहुंची। फल्गु नदी स्थित पितामहेश्वर घाट, सीढि़या घाट, देवघाट एवं सूर्यकुंड में छठ व्रतियों ने स्नान कीं। यहां छठ व्रतियों ने जल संग्रह किए। संग्रहित जल से अपने-अपने घरों में पूरी पवित्रता के साथ खरना का प्रसाद बनाने की तैयारी की। मिट्टी के बने चूल्हे और आम के जलावन से प्रसाद तैयार किया गया। प्रसाद बनाने में विशेष रूप से गाय का दूध, नया अरवा चावल और गुड़ का उपयोग हुआ। प्रसाद में कहीं गुड़ व चीनी का खीर, रोटी बनाया तो कहीं चने के दाल और अरवा चावल का प्रसाद बनाया गया। तैयार प्रसाद को छठव्रतियों ने संध्या बेला में भगवान भास्कर और छठी मइया को भोग लगाया। छठव्रतियों ने भगवान भास्कर को प्रणाम कर सर्वप्रथम स्वयं प्रसाद ग्रहण किया। उसके बाद परिवार एवं शुभचिंतकों ने खरना का प्रसाद ग्रहण किया। प्रसाद पाने के लिए लोग अपने-अपने घर से निकले। पूरे परिवार के साथ घूम-घूम कर प्रसाद ग्रहण किए। प्रसाद पाने का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा।

chat bot
आपका साथी