बदला मौसम का मिजाज; कैमूर में बारिश से लोगों को दिलाई गर्मी से राहत, मगर शहर का हो गया ऐसा हाल

बीते एक सप्ताह से भीषण व उमस भरी गर्मी से लोग परेशान थे। दिन हो या रात लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल रही थी। लेकिन गुरुवार की सुबह जिले में हुई हल्की बारिश से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है।

By Prashant KumarEdited By: Publish:Fri, 09 Jul 2021 10:41 AM (IST) Updated:Fri, 09 Jul 2021 10:41 AM (IST)
बदला मौसम का मिजाज; कैमूर में बारिश से लोगों को दिलाई गर्मी से राहत, मगर शहर का हो गया ऐसा हाल
बारिश ने लोगों को गर्मी से दिलाई राहत। जागरण आर्काइव।

जागरण संवाददाता, भभुआ। कैमूर जिले में बीते एक सप्ताह से भीषण व उमस भरी गर्मी से लोग परेशान थे। दिन हो या रात लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल रही थी। लेकिन, गुरुवार की सुबह जिले में हुई हल्की बारिश से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है। वहीं बारिश के इंतजार में रहे किसानों के भी चेहरे पर खुशी देखने को मिली है। बारिश से जिले में धान की रोपनी में तेजी आएगी।

बता दें कि इस वर्ष समय से पहले मानसून आने के चलते जून माह में ही काफी अच्छी बारिश हो गई। जून माह में लगभग प्रतिदिन जिले में बारिश हुई है। इससे जून माह में लोगों को गर्मी का बहुत एहसास नहीं हुआ। जुलाई माह में बारिश होने का सिलसिला पहले सप्ताह में रूका। इसके चलते गर्मी बढ़ गई। तेज धूप व उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल होने लगे। खेतीबारी का काम भी प्रभावित होने लगा।

चूंकि जून माह में अच्छी बारिश हुई तो किसानों ने इस साल समय पर धान का बिचड़ा डाल दिया। जो अब रोपनी के लायक हो चुका है। लेकिन बारिश नहीं होने के चलते धान की रोपनी रफ्तार नहीं पकड़ पा रही थी। लेकिन गुरुवार को हुई बारिश से धान की रोपनी में तेजी आने की उम्मीद है, क्योंकि गुरुवार की सुबह हुई बारिश के बाद जिले का मौसम काफी सुहाना हो गया।

दिन भर धूप नहीं निकला। आसमान में बादल छाए रहे। किसानों का कहना है कि यदि इसी तरह मौसम रहा तो इस वर्ष समय पर रोपनी का कार्य भी हो जाएगा। बीते कुछ दिनों से तेज धूप निकलने से मजदूर भी खेतों में नहीं रहना चाहते थे। उमस भरी गर्मी से सब कोई बेहाल था। इसलिए धान की रोपनी पूरी तरह प्रभावित थी।

chat bot
आपका साथी