शेरघाटी प्रखंड के सभी पैक्स में सीसी समाप्त, धान क्रय बंद होने से किसानों पर छा गया आर्थिक संकट

श्रीरामपुर पैक्स के नवादा गांव के किसान शिवचरण प्रसाद विनोद प्रसाद उमेश रजक आदि बताते हैं कि हम लोगों ने धान विक्री करने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करा लिया था। धान क्रय के लिए तिथि भी निर्धारित कर दी गई थी।

By Prashant KumarEdited By: Publish:Mon, 25 Jan 2021 07:48 AM (IST) Updated:Mon, 25 Jan 2021 07:48 AM (IST)
शेरघाटी प्रखंड के सभी पैक्स में सीसी समाप्त, धान क्रय बंद होने से किसानों पर छा गया आर्थिक संकट
जंग खा रहे राइस मिल के उपकरण। जागरण।

संवाद सहयोगी, शेरघाटी (गया)। सरकारी समर्थन मूल्य पर किसानों का धान  खरीददारी बन्द किए जाने से शेष रहे किसानों में परेशानी बढ़ गई है। शेरघाटी प्रखंड के लगभग 40 प्रतिशत किसानों का धान घरों में है। स्थानीय पैक्स और व्यापार मंडल सीसी समाप्त होने की बात कहकर किसानों से धान लेना बंद कर दिया है। इधर सरकार द्वारा धान क्रय का निर्धारित समय 31 जनवरी तय कर दी गई है। ऐसे में लगभग बहुत सारे किसानों का धान या तो सेठ साहूकार के यहां ओने पौने दाम में बेचने को मजबूर होना पड़ेगा या उसे चावल बनाना विवशता होगी।

श्रीरामपुर पैक्स के नवादा गांव के किसान शिवचरण प्रसाद विनोद प्रसाद उमेश रजक आदि बताते हैं कि हम लोगों ने धान विक्री करने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करा लिया था। धान क्रय के लिए तिथि भी निर्धारित कर दी गई थी। परंतु जब संबंधित पैक्स के पास धान देने के लिए गए तो उन्होंने यह कहते हुए धान लेने से इनकार कर दिया कि पैक्स के खाते में पैसा समाप्त हो गया है। साथ ही भंडारण की भी जगह नहीं है। पूर्व से खरीदा गया धान का एमसीआर नहीं हो पाया है। इसलिए धान खरीदा जाना अब संभव नहीं है। बेला पैक्स के अध्यक्ष मिथिलेश यादव ने बताया कि जब तक सहकारिता विभाग के द्वारा पैक्स को धान खरीद के लिए पैसा जारी नहीं किया जाता है, साथ ही  खरीद किया गया धान मिलर के यहां नहीं लिया जाता है तब तक धान क्रय करना असंभव है।

इधर ग्राम पंचायत पैक्स चेरकी एवं बार के किसानों का हालत और भी बदतर है। उक्त दोनों पैक्स को अन्यत्र पैक्स से टैग कर दिया गया है। इन पैसों के पास 1 पैक्स के किसानों का धान भंडारण की क्षमता है। इसलिए संबद्ध टैक्स के किसानों का धान क्रय करने के बाद सीधा मिलर को भेजा जा रहा था। लेकिन ऐसे बहुत कम किसान हैं जिनके पास एक या दो ट्रक धान अपना है। ऐसे में लघु किस्म के किसानों का धान खरीद नहीं हो पाया है। चेरकी के पैक्स अध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि हमारे पूर्व के पैक्स अध्यक्ष के द्वारा पैक्स की राशि का गबन किया गया है। विभागीय जांच में सब कुछ स्पष्ट हो गया है। इसके बाद किसी प्रकार की कोई तकनीकी परेशानी नहीं है। बावजूद इसके विभागीय अड़ंगा लगाकर चेरकी पैक्स को अब तक रोक रखा गया है।

खुद क्रय विक्रय की विभागीय स्वीकृति नहीं दी गई है। उन्होंने कहा कि शेरघाटी प्रखंड का यह सबसे दूरस्थ पैक्स है। बावजूद इसके विभाग द्वारा गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। जिसके कारण किसान के धान घर में रखा है। इस संबंध में प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी सुनील कुमार मेहता ने बताया कि सरकार द्वारा विभागीय स्तर पर धान क्रय के लिए दिया गया आवंटन समाप्त हो चुका है। जब तक दुबारा आवंटन प्राप्त नहीं होगा तब तक धान का क्रय स्थगित रहेगा। फिलहाल 31 जनवरी तक धान खरीद का समय निर्धारित है। सरकार द्वारा भविष्य में कोई आदेश प्राप्त होने पर फिर से किसानों का धान क्रय किया जा सकता है।

chat bot
आपका साथी