कैमूर में पिस्टल के मैगजीन में गोली लोड करने के वीडियो ने युवक को पहुंचाया जेल

हथियार के साथ वीडियो बनाना युवकों का शौक बनता जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 24 Nov 2020 05:32 PM (IST) Updated:Tue, 24 Nov 2020 05:32 PM (IST)
कैमूर में पिस्टल के मैगजीन में गोली लोड 
करने के वीडियो ने युवक को पहुंचाया जेल
कैमूर में पिस्टल के मैगजीन में गोली लोड करने के वीडियो ने युवक को पहुंचाया जेल

गया/भभुआ : हथियार के साथ वीडियो बनाना युवकों का शौक बनता जा रहा है। समय के साथ यह जुनून बन गया है। यही वीडियो उन्हें जेल की सलाखों तक पहुंचा रहा है। ऐसा ही एक मामला मोहनियां थाना के मुबारकपुर गांव में बीते दिन प्रकाश में आया। एक युवक का पिस्टल के मैगजीन में गोली लोड करने का वीडियो वायरल हुआ। मामला संज्ञान में आते ही कैमूर के एसपी दिलनवाज अहमद ने मोहनियां के थानाध्यक्ष राम कल्याण यादव को वीडियो का सत्यापन कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। जिसके आलोक में जांच शुरू हुई। जिसमें पता चला कि यह वीडियो मुबारकपुर ग्राम निवासी मुन्ना सिंह के पुत्र अमृत सिंह उर्फ सुशांत का है। जो पिस्टल लिए हुए है और मैगजीन में कारतूस डाल रहा है। वीडियो का सत्यापन होते ही मोहनियां पुलिस मुबारकपुर गांव पहुंच कर मुन्ना सिंह के घर की तलाशी ली। जहां से अमेरिका का बना एक पिस्टल व दो कारतूस बरामद हुआ। इसके साथ ही अमृत सिंह उर्फ सुशांत को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

एसपी ने बताया कि दो दिन पूर्व एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। जिसमें एक व्यक्ति हाथ में पिस्टल लिए हुए था और मैगजीन में कारतूस डाल रहा था। वीडियो के सत्यापन एवं मामले के उद्भेदन को मोहनियां के थानाध्यक्ष को निर्देश दिया गया। थानाध्यक्ष की जांच में यह बात सामने आई कि यह वीडियो मोहनियां थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव का है। इस गांव के मुन्ना सिंह का पुत्र अमृत सिंह उर्फ सुशांत पिस्टल के मैगजीन में गोली लोड कर रहा है। तत्काल छापेमारी कर मुन्ना सिंह के घर से पिस्टल व दो कारतूस बरामद कर लिया। पिस्टल देखने में असली प्रतीत होता है। पिस्टल पर मेड इन अमेरिका व नंबर 7077 लिखा हुआ है। जिसका पुलिस सत्यापन कर रही है।

ज्ञात हो कि इससे पूर्व भी एसपी के निर्देश पर पुलिस ने वायरल वीडियो का सत्यापन हथियार लहरा रहे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जिसमें मोहनियां थाना क्षेत्र के एक गांव की छात्रा भी शामिल है। जो पट्टीदार से हुए विवाद में मारपीट के दौरान कट्टा लेकर दौड़ रही थी। विपक्षी ने उसका वीडियो बनाकर मोहनियां पुलिस के समक्ष प्रस्तुत किया। जिसके आलोक में उसके घर की तलाशी ली गई तो वहां से कट्टा के अलावा एक बंदूक भी बरामद हुई थी। पुलिस ने आ‌र्म्स एक्ट में छात्रा को जेल भेजा था।

chat bot
आपका साथी