ब्राउन शुगर और मादक पदार्थ के कारोबारी पुलिस रडार पर, गया शहर और ग्रामीण थाना से मांगी गई सूची

शहर के प्रमुख स्थानों पर प्रतिबंधित मादक पदार्थो की बिक्री हो रही है। ऐसे जगहों पर पुलिस की निगाहें अब टेढ़ी हो गई है। वैसे स्थानों पर ब्राउन शुगर के साथ-साथ अफीम गांजा हीरोइन और चरस की बिक्री होती है। यहां बड़े कार्रवाई की तैयारी है।

By Sumita JaiswalEdited By: Publish:Tue, 14 Sep 2021 09:21 AM (IST) Updated:Tue, 14 Sep 2021 09:21 AM (IST)
ब्राउन शुगर और मादक पदार्थ के कारोबारी पुलिस रडार पर, गया शहर और ग्रामीण थाना से मांगी गई सूची
ब्राउन शुगर व मादक पदार्थ के कारोबारियों परशिकंजा कसने की तैयारी, सांकेतिक तस्‍वीर।

गया, जागरण संवाददाता। गया शहर और आसपास इलाके में ब्राउन शुगर व मादक पदार्थ के कारोबारियों पर पुलिस शिकंजा कसने की तैयारी में जुटा है। ऐसे कारोबारी व आपूर्तिकर्ताओं को पुलिस रडार पर रखा गया है। जल्द हीं पुलिस ऐसे सफेदपोश लोगों के गिरनेबान तक पहुंचेगी। इसके लिए एसएसपी आदित्य कुमार ने गया शहर और आसपास के थाना के प्रभारियों से कारोबारी व आपूर्तिकर्ताओं की सूची मांगी गई है। थाना से सूची आने के बाद ऐसे कारोबारी पर पुलिस शिकंजा कसा जाएगा।

मादक पदार्थ के ठिकानों की खोज

पुलिस सूत्रों के अनुसार शहर के प्रमुख स्थानों पर प्रतिबंधित मादक पदार्थो की बिक्री हो रही है। ऐसे ठिकानों की खोज की गई है। विशेष रूप से शहर के पश्चिमी, पूर्वी और उतरी के साथ-साथ मध्य क्षेत्र में पडऩे वाले मोहल्ला में पुलिस की निगाहें अब टेढ़ी हो गई है। वैसे स्थानों पर ब्राउन शुगर के साथ-साथ अफीम, गांजा, हीरोइन और चरस की बिक्री होती है। वहां पर पुलिस की निगाहें है। जहां पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी चल रही है।

पहाड़ पर रहने वाले लोग नशे की लत में

जानकारी के अनुसार सबसे ज्यादा मादक पदार्थो की बिक्री मूरली पहाड़, रामशिला, ब्रह्मयोनी पहाड़ पर रहने वाले लोग नशे की लत में आ गए हैं। चूंकि यहां पर ज्यादातर रहने वाले लोग गरीब परिवार से आते हैं। इस कारण से इन्हें नशा की लत जल्दी लगती है। इसके अलावा फल्गु नदी के पूर्वी और पश्चिमी तट पर जो मोहल्ला स्थित है। उस नदी के तट पर भी अराजक तत्वों द्वारा इस तरह के मादक पदार्थो की बिक्री और सेवन करते हैं। इस मादक पदार्थ बिक्री का एक बड़ा गिरोह है। उस गिरोह से जुड़े लोगों पर अब पुलिस शिकंजा कसने की तैयारी कर रहा है।

chat bot
आपका साथी