देवर ने भाभी के साथ कई बार किया गंदा काम, पीड़िता बोली- नवादा में बंदूक दिखाकर करता था दुष्कर्म

नवादा में एक महिला ने अपने देवर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। इसको लेकर प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है। पीड़िता का कहना है कि अब ससुराल वालों केस वापस लेने की धमकी दे रहे हैं और मारपीट कर रहे हैं।

By Rahul KumarEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 11:46 AM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 11:46 AM (IST)
देवर ने भाभी के साथ कई बार किया गंदा काम, पीड़िता बोली- नवादा में बंदूक दिखाकर करता था दुष्कर्म
नवादा में भाभी ने देवर पर लगाया दुष्कर्म करने का आरोप। सांकेतिक तस्वीर

नवादा, संवाद सहयोगी। नगर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की महिला ने नगर थाना पहुंच कर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता ने बताया कि दुष्कर्म से संबंधित दर्ज मुकदमे को वापस लेने का दबाव बनाते हुए उनके साथ मारपीट की गई। दुष्कर्म के आरोपित देवर और ससुर, सास व ननद ने मिलकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। सभी लोगों ने मुकदमे को लेकर बात करने के लिए अपने घर बुलाया और मारपीट की। पीड़िता ने बताया कि शादी के बाद पति जीविकोपार्जन के लिए सउदी अरब चले गए थे। 10 जनवरी 2019 को कमरे में अकेले सो रही थी। तभी देवर कमरे में घुस गया और पिस्तौल का भय दिखा कर दुष्कर्म किया।

'कई बार किया गंदा काम'

इसके बाद उसने कई बार जबरन शारीरिक संबंध बनाया। जिसके बाद वह गर्भवती हो गई। तब साहस जुटा कर इसकी पूरी जानकारी अपने ससुरालवालों को दी थी। लेकिन उन लोगों ने मारपीट की। गर्भापात कराने और जान मारने की नीयत से फिनाइल पिला दिया। बच्चों और पड़ोस के लोगों के हस्तक्षेप पर अस्पताल में इलाज कराया गया था, जिससे जान बच सकी। उसके बाद आरोपितों ने कई बार जान मारने का प्रयास किया। मंशा सफल नहीं होने पर उन लोगों ने घर से निकाल दिया। तबसे दर-दर की ठोकर खा रही हूं। जिसके बाद वर्ष 2019 में मई महीने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

'पति ने रचा ली है दूसरी शादी'

पीडि़ता ने बताया कि बगैर तलाक लिए उनके पति ने भी अब दूसरी शादी रचा ली है। वे अब जमुई में रहते हैं। छह छोटे-छोटे बच्चों की परवरिश का जिम्मा मेरे ऊपर है। दूसरे लोगों के घरों में बर्तन मांज कर बच्चों का लालन-पालन कर रही हूं। एक बेटी अब शादी के लायक हो गई है। लेकिन कोई सहारा भी नहीं है। पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 

chat bot
आपका साथी