Bihar Crime: सास से झगड़ा के बाद चार बच्‍चों संग निकल गई थी महिला, डैम से बरामद हुए पांच शव

नवादा जिले के रजौली स्थित फुलवरिया डैम से बुधवार की सुबह एक महिला व चार बच्‍चों के शव बरामद किए गए हैं। महिला के पास मिले मोबाइल के आधार पर उनकी पहचान निर्मला देवी और उसके तीन बच्‍चों के रूप में की गई।

By Vyas ChandraEdited By: Publish:Wed, 12 May 2021 09:36 AM (IST) Updated:Wed, 12 May 2021 02:01 PM (IST)
Bihar Crime: सास से झगड़ा के बाद चार बच्‍चों संग निकल गई थी महिला, डैम से बरामद हुए पांच शव
डैम में मिले शव की जांच को पहुंंची पुलिस। जागरण

रजौली (नवादा), संवाद सूत्र। नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र के हल्दिया स्थित फुलवरिया डैम में बुधवार की सुबह चार शव मिलने से सनसनी फैल गई। बरामद शव एक महिला व  बच्‍चों का है। इनमें एक बालक व तीन लड़कियां हैं। आशंका है कि हत्‍या कर शव को डैम में फेंका गया है। क्‍योंंकि चारोंं के शरीर पर जख्‍‍म के निशान हैंं। सूचना पर रजौली इंस्पेक्टर दरबारी चौधरी घटनास्थल पर पहुंचे। महिला के पास मिले मोबाइल से उनकी पहचान हुई। मृतका की पहचान सिरदला थाना क्षेत्र के कसियाडीह निवासी सुनील यादव की पत्‍नी निर्मला देवी के रूप में की गई है। अन्‍य मृतकों में उसकी बेटी नीशु कुमारी व नीता कुमारी और बेटा रूपेश कुमार शामिल हैं। मृतका का मायके रजौली थाना क्षेत्र के धमनी गांव में है।

चौथे बच्‍चे का शव भी डैम से हुआ बरामद  

मिल रही जानकारी के अनुसार, मंगलवार को सास-बहू में झगड़ा हुआ था। इसके बाद निर्मला अपने बच्चों को लेकर घर से निकल गई थी। बुधवार सुबह उनका शव बरामद हुआ। हालांकि मृतका के मायके से पहुंचे स्‍वजनों का कहना है कि उनकी एक और बच्‍ची है। उसका अता-पता नहीं चल रहा है। वह अपने घर में भी नहीं है। सभी लोग उसकी तलाश में जुटे थे। दोपहर बाद उसका शव भी डैम से ही बरामद किया गया।

चारों के शरीर पर हैं जख्‍म के निशान 

बताया जाता है कि आसपास के ग्रामीण डैम की तरफ गए हुए थे। तभी उनकी नजर डैम किनारे पड़े शव पर पड़ी। एक साथ चार शव देखकर ग्रामीण सन्‍न रह गए। महिला व बच्चों का शव होने की जानकारी मिलने पर इलाके में सनसनी फैल गई। आसपास के ग्रामीणों की भीड़ वहां पर जुट गई। लेकिन कोई भी मृतकों की पहचान नहीं कर सका। तत्काल इसकी सूचना रजौली थाना की पुलिस को दी गई। इसके बाद थानाध्‍यक्ष पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू कर दी। शव पर जख्‍म के निशान देखकर प्रतीत होता है कि हत्‍या कर शव को फेंका गया है। बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

मोबाइल से ही हुई मृतकों की पहचान 

मृतका के पास से एक मोबाइल मिला था। जिस समय पुलिस को मिला वह बंद था। बाद में चार्ज कर ऑन करने पर इससे ही मृतकों की पहचान हुई। घटनास्‍थल पर सीओ अनिल कुमार भी पहुंचे। चारों शव को निकालकर रजौली थाने ले जाया गया है। पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती फिलहाल शव की पहचान करना ही थी। 

chat bot
आपका साथी