रुक्मिणी सरोवर में नौका विहार का शुभारंभ

गया। शहर के माड़नपुर मोहल्ला स्थित अक्षयवट पिडवेदी के समीप रुक्मिणी सरोवर में नौका विहार का शुभारंभ रविवार को हुआ। मेयर वीरेंद्र कुमार डिप्टी मेयर ओंकारनाथ श्रीवास्तव उर्फ मोहन श्रीवास्तव एवं वार्ड पार्षद संगीता देवी द्वारा नौका विहार का फीता काटकर उद्घाटन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 11:13 PM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 11:13 PM (IST)
रुक्मिणी सरोवर में नौका विहार का शुभारंभ
रुक्मिणी सरोवर में नौका विहार का शुभारंभ

गया। शहर के माड़नपुर मोहल्ला स्थित अक्षयवट पिडवेदी के समीप रुक्मिणी सरोवर में नौका विहार का शुभारंभ रविवार को हुआ। मेयर वीरेंद्र कुमार, डिप्टी मेयर ओंकारनाथ श्रीवास्तव उर्फ मोहन श्रीवास्तव एवं वार्ड पार्षद संगीता देवी द्वारा नौका विहार का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। इस दौरान नगर निगम के कई पार्षद एवं स्थानीय लोग मौजूद थे। प्रति व्यक्ति 50 रुपये की दर से एक घंटे तक नौका विहार का आनंद ले सकते हैं।

मेयर ने कहा कि आज का दिन शहर के लिए ऐतिहासिक दिन है। शहर वासियों के लिए मनोरंजन का केंद्र बनेगा। वर्तमान समय में यह देखा जा रहा था कि बच्चों के ऊपर पढ़ाई को लेकर ज्यादा बोझ रहता है। बच्चे तनाव में रहते हैं, साथ ही शहर वासियों के लिए कोई बहुत बड़ा मनोरंजन का साधन नहीं है। इसे देखते हुए सरोवर में नौका विहार की सौगात दी गई है। पांच नौका के द्वारा लोग मनोरंजन कर सकेंगे। आने वाले समय में जल्द ही शहर के सिगरा स्थान, दिग्घी तालाब सहित अन्य तालाबों में भी नौका विहार की सुविधा दी जाएगी। इसके अलावा शहर में ओपन जिम एवं चिल्ड्रन पार्क की भी सौगात शहरवासियों को बीच जल्द उपलब्ध होगी।

डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव ने कहा कि रुक्मिणी सरोवर में नौका विहार की व्यवस्था शुरू की गई है। इससे गया शहर के प्रति लोगों में एक अच्छा संदेश जाएगा और लोग यहां मनोरंजन कर पाएंगे। इसके अलावा श्मशान घाट को भी अत्याधुनिक बनाया जा रहा है। शहर में ओपन जिम, चिल्ड्रन पार्क सहित अन्य कई योजनाओं पर काम चल रहा है। मौके पर सुनील कुमार सिन्हा, राजेश कुमार, राहुल रंजन, राहुल कुमार, दीपक चंद्रवंशी, संतोष सिंह, जुगेश कुमार सिन्हा सहित अन्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी