राज्य के 71 स्थानों पर घाटों की सफाई करेंगे भाजपा कार्यकर्ता, प्रदेश उपाध्‍यक्ष मिथलेश तिवारी ने सासाराम में कहा

भाजपा कार्यकर्ता सेवा समर्पण अभियान के तहत आगामी एक अक्टूबर को राज्य में गंगा समेत अन्य नदियों के घाटों की 71 स्थानों पर सफाई करेगे। 20 स्थानों पर गंगा आरती का भी आयोजन किया जाएगा। प्रदेश उपाध्यक्ष मिथलेश तिवारी ने यह जानकारी रोहतास में दी।

By Sumita JaiswalEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 11:18 AM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 01:47 PM (IST)
राज्य के 71 स्थानों पर घाटों की सफाई करेंगे भाजपा कार्यकर्ता, प्रदेश उपाध्‍यक्ष मिथलेश तिवारी ने सासाराम में कहा
भाजपा सेवा समर्पण अभियान के बारे में दी जानकारी, सांकेतिक तस्‍वीर।

डेहरी आन-सोन (रोहतास), संवाद सहयोगी। पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय स्वाभिमान व सम्मान को बढ़ाया है। उनके नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। भाजपा कार्यकर्ता सेवा समर्पण अभियान के तहत आगामी एक अक्टूबर को राज्य में गंगा समेत अन्य नदियों के घाटों की 71 स्थानों पर सफाई करेगे। 20 स्थानों पर गंगा आरती का भी आयोजन किया जाएगा। प्रदेश उपाध्यक्ष मिथलेश तिवारी ने यह जानकारी रविवार को यहां प्रेस वार्ता में दी ।

उन्होंने कहा कि मानव जीवन मे  नदियों का बड़ा योगदान है। वह जलीय जीव जंतु के साथ हमारा भी पालन करती है। हमारे जीवन के लिए नदियों को स्वच्छ होना आवश्यक है। कहा कि 28  अक्टूबर को रक्तदान शिविर का आयोजन डेहरी के सिटी हॉस्पिटल में किया जाएगा, जहां 71 लोग रक्तदान करेंगे । इस अभियान के दौरान 27  सितंबर को राज्य के गरीबों के बीच  राशन बैग का वितरण किया जाएगा, ताकि वे प्लास्टिक से नाता तोड़ें । इससे स्वच्छता अभियान के प्रति जागरूकता पैदा होगी । प्लास्टिक प्रकृति व वनस्पति दोनों के लिए घातक है ।

उन्होंने कहा कि कोरोनारोधी टीकाकरण और पीएम मोदी के जीवन और काम पर सेमिनार आयोजित किए जाएंगे। पिछली बार बीजेपी ने पीएम के जन्‍मदिन पर सेवा सप्ताह मनाया था। लेकिन, इस बार कार्यक्रम को और वृहद रूप देते हुए इसका नाम सेवा और समर्पण अभियान रखा गया है। उन्होंने कहा कि  कोरोना रोधी वैक्सीनेशन की पहले डोज की संख्या आज 85 करोड़ दो लाख को पार कर गई है। जबकि दूसरी डोज 22 करोड़ तीन लाख लोग ले चुके हैं। इसके पूर्व उन्होंने बडीहा गांव स्थित एक मतदान केंद्र पर पीएम के मन की बात सुनी। प्रेस वार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष सुशील चंद्रवंशी, ,पूर्व विधायक सत्यनारायण सिंह ,नगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, प्रखंड अध्यक्ष आनंद पांडेय, भाजपा नेता विजय कुमार सिंह ,अरुण पांडेय, पंकज सिंह , प्रकाश गोस्वामी आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी