औरंगाबाद में होगी भाजपा राज्य युवा कार्यसमिति बैठक, मंत्री, सांसद व पार्टी के दिग्‍गज नेता होंगे शामिल

भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति की बैठक औरंगाबाद में की जा रही है। यह बैठक 30 जुलाई से शुरु होकर एक अगस्त तक चलेगी। कई मंत्री सांसद व संगठन के नेता शामिल होंगे। कोरोना के गाइड लाइन के पालन के साथ मीटिंग होगी।

By Sumita JaiswalEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 12:03 PM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 01:57 PM (IST)
औरंगाबाद में होगी भाजपा राज्य युवा कार्यसमिति बैठक, मंत्री, सांसद व पार्टी के दिग्‍गज नेता होंगे शामिल
प्रेसवार्ता में युवा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश कुमार सिंह एवं जिलाध्यक्ष चंदन कुमार सिंह (दाएं से तीसरे व चौथे) जागरण

जागरण संवाददाता, औरंगाबाद : भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति की बैठक औरंगाबाद में की जा रही है। यह बैठक 30 जुलाई से शुरु होकर एक अगस्त तक चलेगी। बैठक की तैयारी पूरी कर ली गई है। बैठक को लेकर युवा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश कुमार सिंह ने मंगलवार को कार्यक्रम स्थल बंधन रिसोर्ट में प्रेस वार्ता की। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पहला दिन 30 को प्रदर्शनी का उद्घाटन से कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद सुशील कुमार ङ्क्षसह के द्वारा किया जाएगा। दूसरे दिन 31 को प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल बैठक का औपचारिक उद्घाटन करेंगे। तीसरे दिन कार्यक्रम का समापन किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस जिले के पार्टी नेताओं के लिए सौभाग्य की बात है कि राज्य युवा मोर्चा की बैठक यहां की जा रही है। बैठक संगठन के विस्तार और सशक्त बनाने को लेकर की जा रही है। नये युवाओं को संगठन से जोडऩे की बात कही। कहा कि बैठक में युवा मोर्चा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या, भाजपा के राज्य सह प्रभारी हरिश द्विवेदी, संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, मंत्री नितिन नवीन, जिला के प्रभारी मंत्री जनक राम, मंत्री शहनवाज हुसैन, पूर्व केंद्रीय मंत्री राधामोहन ङ्क्षसह, पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव के अलावा पार्टी के अन्य मंत्री, पूर्व मंत्री, सांसद, पूर्व विधायक के अलावा संगठन के जुड़े लोग बैठक में शामिल होंगे। केंद्रीय राज्य मंत्री नित्यानंद राय के अलावा कुछ अन्य मंत्री व देश स्तर के संगठन नेता वर्चुअल बैठक को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में कोरोना के सभी गाइड लाइन का पालन किया जाएगा। कहा कि विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव को राज्य की जनता से कोई मतलब नहीं है। कोरोना के समय में दिल्ली में रहे। अब जब विधानसभा सत्र शुरु हुआ है तो वे बेवजह हंगामा कर सत्र को बाधित कर रहे हैं। इससे राज्य की जनता का अहित होगा। प्रदेश महामंत्री धर्मेंद्र तिवारी, पार्टी नेता सुनील ङ्क्षसह, सांसद प्रतिनिधि अश्विनी ङ्क्षसह, युवा भाजपा जिलाध्यक्ष चंदन कुमार ङ्क्षसह, दीपक कुमार, राहुल कुमार समेत अन्य नेता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी