BJP के रजौली मंडल अध्‍यक्ष ने की Mangal Pandey से मुलाकात, कहा- दुरुस्‍त करें अस्‍पताल की सुविधा

भाजपा के रजौली मंडल अध्यक्ष गौरव शांडिल्य उर्फ गगन ने बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे से मुलाकात किया और रजौली के अनुमंडलीय अस्पताल में जो कमी अभी है। उस सभी कमी के एक-एक बिंदु पर स्वास्थ्य मंत्री को जानकारी दिया।

By Prashant KumarEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 04:07 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 04:07 PM (IST)
BJP के रजौली मंडल अध्‍यक्ष ने की Mangal Pandey से मुलाकात, कहा- दुरुस्‍त करें अस्‍पताल की सुविधा
स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री मंगल पांडेय को मांग पत्र सौंपते मंडल अध्‍यक्ष। जागरण।

संवाद सहयोगी, रजौली (नवादा)। भाजपा के रजौली मंडल अध्यक्ष गौरव शांडिल्य उर्फ गगन ने बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे से मुलाकात किया और रजौली के अनुमंडलीय अस्पताल में जो कमी अभी है। उस सभी कमी के एक-एक बिंदु पर स्वास्थ्य मंत्री को जानकारी दिया।

स्वास्थ्य मंत्री को दिए गए आवेदन में कहा गया है कि रजौली में 75 शैय्या अनुमंडलीय अस्पताल है। जिसमें कई उपकरणों की आवश्यकता है। जिसे पूरा हो जाने पर क्षेत्र के सभी लोगों को निजी अस्पताल की ओर भागना नहीं पड़ेगा इससे काफी सुविधाएं होगी। अनुमंडल अस्पताल में महिला चिकित्सक की भी मांग की गई है।साथ ही अस्पताल में एम्बुलेंस की कमी की भी जानकारी दी गई।

अनुमंडल अस्पताल में 33 चिकित्सकों की जगह मात्र 5 चिकित्सक पदस्थापित हैं।जिससे अस्पताल में इलाज के लिए आये मरीजो कि समूचित इलाज नही हो पाता है। मंडल अध्यक्ष ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री ने सभी बिंदुओं पर बात किया है और इन सभी कमियों को जल्द से जल्द दूर करने को लेकर आश्वासन दिया है।

स्वास्थ्य मंत्री ने मंडल अध्यक्ष से कहा है कि अपने क्षेत्र में स्वास्थ सुविधा, शिक्षा व अन्य कई सरकार की योजनाओं से अगर क्षेत्र की जनता वंचित है तो इसे संज्ञान में लाएं ताकि उन सभी समस्याओं को हम लोग दूर करा सकें। मंडल अध्यक्ष को कहा है कि गांव से लेकर शहर तक के लोगों से संपर्क करें और उनकी समस्या जाने ताकि उन समस्या पर विचार कर उसे तुरंत निष्पादन किया जा सके। जो समस्या जटिल और जरूरी हो उसे प्रमुखता देते हुए अधिकारी से लेकर हमलोगों को संज्ञान में दें ताकि समस्याओं का समाधान निकाला जा सके।

chat bot
आपका साथी