बीजेपी के राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता ने बोले- पार्टी कभी सुरक्षा, सम्मान, स्वाभिमान और संप्रभुता से नहीं करेगी समझौता

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरु प्रकाश ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लिए देश के संस्कार संस्कृति और सभ्यता जरूरी है। भाजपा की सरकार देश की सुरक्षा सम्मान स्वाभिमान और संप्रभुता से कभी ना समझौता की है और ना ही आगे करेगी।

By Prashant KumarEdited By: Publish:Fri, 26 Nov 2021 04:39 PM (IST) Updated:Fri, 26 Nov 2021 04:39 PM (IST)
बीजेपी के राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता ने बोले- पार्टी कभी सुरक्षा, सम्मान, स्वाभिमान और संप्रभुता से नहीं करेगी समझौता
दया प्रकाश सरस्वती विद्या मंदिर में दीप प्रज्‍ज्‍वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन करते गुरुप्रकाश, भाजपा जिलाध्यक्ष व प्राचार्य। जागरण।

जागरण संवाददाता, गया।  भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरु प्रकाश ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लिए देश के संस्कार, संस्कृति और सभ्यता जरूरी है। भाजपा की सरकार देश की सुरक्षा, सम्मान, स्वाभिमान और संप्रभुता से कभी ना समझौता की है, और ना ही आगे करेगी। लेकिन विरोधी पार्टी कांग्रेस को इन चीजों को विध्वंस करने में कोई कसर नहीं छोड़ती हैं। उन्हें जहां भी मौका मिलता है, वहां देश की सभ्यता, संस्कृति और स्वाभिमान पर लगातार प्रहार करते आ रहे हैं, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व के कारण विरोधी ताकतें कभी अपने मंसूबे में सफल नहीं होंगे।

उक्त बातें शुक्रवार को दया प्रकाश सरस्वती विद्या मंदिर में भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय प्रशिक्षण विभाग के गया जिलास्तरीय कार्यशाला में राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का हीं देन है कि संविधान गौरव दिवस मना रहे हैं। इससे पहले जितनी भी सरकारें यहां थी उन्हें संविधान के बारे में कोई ङ्क्षचता नहीं थी। वर्ष 2014 के बाद भारत का दर्शन बदला है। विदेशी नीति में अमूलचूल परिवर्तन हुआ है। विदेश नीति सशक्त हो गई है कि पड़ोसी देश और शक्तिशाली देश अब मित्र बन गए हैं। 2014 में जो जनादेश भारतीय जनता पार्टी को मिली। वह जनादेश नहीं परिवर्तन का आदेश था। उस वक्त हीं प्रधानमंत्री ने एजेंडा तय कर रखी थी। जिसमें नई साझेदारी में पड़ोसी देशों की सहभागिता, ग्लोबल एजेंडा को सेव करना, विदेशी नीति को आगे बढ़ाना, सीमा की सुरक्षा देश की सभ्यता और संस्कृति को बचाना था। इस पर लगातार मोदी सरकार और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने काम करते हुए विदेश नीति की परिवर्तन इस बात का घोतक रहा है।

साढ़े तीन करोड़ भारतवंशी को एक सूत्र में बांधने काम जारी

राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि भारत वंशी जो विश्व में 3:50 करोड़ लोग रह रहे हैं, उनसे सेतु बनाकर उनके सुख-दुख में शामिल होना यह बहुत बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। अब भारत को सम्मान और समझौता कि नीति के तहत देखा जाता है।

नक्सल के फन कूचला

उन्होंने कहा कि 2014 से पहले देश में नक्सलवाद का फन बढ़ा हुआ था। उस वक्त 220 जिले प्रभावित थे लेकिन प्रधानमंत्री के कुशल रणनीति के कारण अब  मात्र 20 जिला हीं सिमट कर  रह गया है। जिसे जल्द हीं समाप्त हो जाएगी।

नेपाल से सांस्कृति जुड़ाव 

उन्होंने नेपाल की चर्चा करते हुए कहा कि नेपाल से भारत का सांस्कृतिक जुड़ाव रहा है। जनक पुत्री माता सीता, भोले शंकर और भगवान बुद्ध से जुड़ा है। दोनों देशों की संस्कृति इन तीनों से जुड़ी है। भारत हर क्षेत्र में नेपाल को समय-समय पर मदद करते आया है। भारत के साथ नेपाल का बेटी और रोटी का संबंध है। लेकिन कुछ तुष्टिकरण करने वाले लोग इसे नहीं मानते हैं। भारत और नेपाल के बीच सीता सर्किट योजना चल रही है। इसका लाभ दोनों देशों को मिल रहा है।

कई क्षेत्र में आत्मनिर्भर बना भारत

राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि भारत बदलता हुआ देश है। आत्मनिर्भर के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। राष्ट्रीय स्तर ही नहीं बल्कि विश्व स्तर पर इसकी पहचान बनी है। कई बदलाव देखने को मिले हैं विशेषकर कोरोना काल में अपने मित्र देशों के साथ दुख में साथ दिया है। विश्व को मार्गदर्शन करने का काम भारत ने किया है। वैक्सीन के क्षेत्र में भारत आत्मनिर्भर बना है।यही वजह है कि टीकाकरण में भी पूरे विश्व में नंबर वन है इसलिए कुशल नेतृत्व के कारण यह सब सफल हो पाया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के जिला अध्यक्ष धनराज शर्मा ने की। मौके पर क्षितिज मोहन सिंह, अजय कुमार, गोपाल यादव, धर्मेन्द्र कुमार यादव, भोला मिश्रा, राजेश कुमार आदि मौजूद थे। यह प्रशिक्षण 28 नवंबर तक चलेगी।

chat bot
आपका साथी