वैक्सीन लगाने को लेकर सड़क पर उतरा भाजपा किसान मोर्चा का रथ

गया कोरोना महामारी से बचाव और शत-प्रतिशत वैक्सीन लगाने के लिए भाजपा किसान मोर्चा ने जागरुकता रथ की शुरुआत बुधवार को अतरी विधानसभा क्षेत्र से की।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Jun 2021 11:50 PM (IST) Updated:Wed, 16 Jun 2021 11:50 PM (IST)
वैक्सीन लगाने को लेकर सड़क पर उतरा भाजपा किसान मोर्चा का रथ
वैक्सीन लगाने को लेकर सड़क पर उतरा भाजपा किसान मोर्चा का रथ

गया: कोरोना महामारी से बचाव और शत-प्रतिशत वैक्सीन लगाने के लिए भाजपा किसान मोर्चा ने जागरुकता रथ की शुरुआत बुधवार को अतरी विधानसभा क्षेत्र से की। भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि गया जिले के 10 विधानसभा बेलागंज, टिकारी, गुरुआ, शेरघाटी, बाराचट्टी, बोधगया, इमामगंज, वजीरगंज, शहरी विधानसभा क्षेत्र में रथ भ्रमण करेगा। इसका मुख्य उद्देश्य आम लोगों को कोरोना महामारी से बचने की जानकारी देना है। साथ ही आम लोगों को कोरोना महामारी से बचाने के लिए वैक्सीन कितनी जरूरी है। यह बात गीत-संगीत के माध्यम से बताया जा रहा है। ताकि ग्रामीण पूरी तरह समझ सके। रथ के माध्यम से यह भी बताया जा रहा है कि वैक्सीन पूरी तरह स्वास्थ्य केंद्रों व निर्धारित सेंटर पर फ्री में मिल रही है। जानकारी हो कि भाजपा किसान मोर्चा के जागरुकता रथ की शुरुआत मंगलवार को पटना में प्रदेश कार्यालय में हुआ था। वहां से प्रत्येक जिले को एक-एक जागरुकता रथ भेजा गया है, जो प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के सभी प्रखंडो में भ्रमण करेगा।

टीकाकरण लगाने को दिखा हिदू-बौद्ध समागम का अद्भुत ²श्य : बुधवार को जिला प्रशासन के सहायता से सेवा भारती एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के संयुक्त प्रयास से बोधगया स्थित निजी होटल में कोविड-19 से बचाव को टीकाकरण का आयोजन किया गया। उद्घाटन डॉ. विनोद कुमार सिंह, जीवक अस्पताल के निदेशक दीनानाथ भंते, आरएसएस के बोधगया के नगर संघचालक संजय सिंह,सह प्रांत प्रचारक उमेश रंजन,अभाविप के प्रांत संगठन मंत्री सुग्रीव कुमार ने संयुक्त से रुप से दीप प्रज्जवलित कर की। अतिथियों ने भारत माता के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर टीकाकरण अभियान का शुभारंभ की।

मौके पर चिकित्सक ने कार्यकर्ताओं एवं टीका लेने के लिए आए लोगों को जागरूक करते हुए, कोविड-19 एवं टीका संबंधित महत्वपूर्ण बातों की जानकारी दी। टीकाकरण में खराब मौसम के बीच भी लोगों में उत्साह देखा गया। झमाझम बारिश के बीच टीका लगाने के लिए पहुंचे। बुधवार की शाम तक 462 लोगों को टीका लगाया गया। आगे टीकाकरण जारी है। टीकाकरण के दौरान हिदू-बौद्ध समागम का भी एक अद्भुत ²श्य देखने को मिला। जिसमें अनेक विदेशी बौद्ध भिक्षु भी टीका लेने आए। इस अभियान के दौरान करीब 80 से ज्यादा बौद्ध भिक्षु-भिक्षुणी को टीका लगा। अभियान के सफल आयोजन में भोला मिश्रा, सेवा भारती के जिला संयोजक राहुल दत्ता, डॉ. मनीष प्रजापत, प्रभात कुमार, अजय कुमार, विवेक सिंह, दीपक कुमार, पवन मिश्रा, सचिन कुमार, विवेक पांडेय, मंतोष सुमन, विवेक कुमार, सोनल कुमार, श्रवण कुमार, राजेश छोटी की भूमिका सराहनीय रही।

chat bot
आपका साथी