भाजपा उद्यमियों की समस्याओं को समाधान करने के लिए कृत संकल्पित

गया भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा. संजय जायसवाल ने कहा कि भाजपा व्यापारियों व उद्यमियों की समस्याओं को समाधान करने के लिए कृत संकल्पित हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 11:43 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 11:43 PM (IST)
भाजपा उद्यमियों की समस्याओं को समाधान करने के लिए कृत संकल्पित
भाजपा उद्यमियों की समस्याओं को समाधान करने के लिए कृत संकल्पित

गया : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा. संजय जायसवाल ने कहा कि भाजपा व्यापारियों व उद्यमियों की समस्याओं को समाधान करने के लिए कृत संकल्पित हैं। व्यवसाय, व्यवसायी और उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार द्वारा कई बड़ी योजनाएं चलाई गई है। बिहार में जो भी छोटे-छोटे कारोबारी व उद्यमी हैं वे केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना से जुड़े। तभी जिले और प्रदेश का विकास होगा। इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा वाणिज्य प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का दीप प्रज्जवलित एवं डॉ.श्याम प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित कर उद्घाटन किया। प्रदेश अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, स्टार्टअप योजना, पीएमजी योजना, प्रधानमंत्री युवा योजना, पीएम कौशल योजना आदि के बारे में उद्यमियों को बताए। उन्होंने कहा कि उद्योग को बढ़ावा देने के लिए कम ब्याज पर बड़ा लोन दिया जा रहा है। लोन दिलाने में वाणिज्य प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता उद्यमियों को सहयोग करें। उसमें वाणिज्य प्रकोष्ठ बिहार प्रदेश के कार्यकर्ता व नेता जन-जन तक पहुंचाने का काम करें। वाणिज्य प्रकोष्ठ को अब मंडल स्तर तक कार्यकर्ताओं व संगठन का विस्तार करने का निर्देश देते हुए कहा कि मंडल स्तर पर संगठन विस्तार करते हुए व्यापारियों व उद्यमियों की समस्याओं का समाधान करें।

वाणिज्य प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक नीरज कुमार ने कहा कि संगठन मां होती है और संगठन के निर्देश का पालन करना परम कर्तव्य है, इसके लिए कार्यकर्ता लग जाए।

मौके पर बिहार विधानसभा याचिका समिति सभापति डा. प्रेम कुमार, पूर्व विधान पार्षद कृष्ण कुमार सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष धनराज शर्मा, प्रदेश सह-संयोजक पंकज केसरी, शंभू झा, स्वर्णकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष अरुण वर्मा, पिटू चरण पहाड़ी, पप्पू कुमार, उमेश कुमार, मध्य मंडल के अध्यक्ष ऋषि लोहानी, मनोज केसरी, पंकज लोहानी, धनंजय कुमार धीरू, विजय कांधवे, आलोक गुप्ता, धनंजय कुमार धीरू, सूरज सेठ, अजय बरनवाल, पुजारी लोहानी, सरोज कुमार, प्रेम प्रकाश, सागर कुमार, श्रीमती कविता कुमारी, डॉ0 स्वेता कुमारी, पप्पू कुमार नरेंद्र गुप्ता आदि मौजूद थे। मंच का संचालन क्षेत्रीय प्रभारी विकास कुमार ने किया।

chat bot
आपका साथी