औरंगाबाद में बाइक चोरों ने मचाया कोहराम, बेधड़क थाना के पास से चुरा ले गए बाइक

नगर थाना क्षेत्र में बाइक चोर गिरोह ने कोहराम मचा रखा है। प्रत्येक माह 10 से 15 बाइक चोरी हो रही है। बाइक चोरी के कई मामले पुलिस दर्ज नहीं करती है। सोमवार को तो हद हो गई। बेखौफ चोरों ने थाना के पास से ही बाइक चोरी कर ली।

By Sumita JaiswalEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 04:41 PM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 05:19 PM (IST)
औरंगाबाद में बाइक चोरों ने मचाया कोहराम, बेधड़क थाना के पास से चुरा ले गए बाइक
औरंगाबाद में आए दिन हो रही बाइक चोरी, सांकेतिक तस्‍वीर।

औरंगाबाद, जागरण संवाददाता। नगर थाना क्षेत्र में बाइक चोर गिरोह के सदस्यों ने कोहराम मचा रखा है। प्रत्येक माह 10 से 15 बाइक की चोरी हो रही है। बाइक चोरी के कई मामले पुलिस दर्ज नहीं करती है। सोमवार को नगर थाना के पास स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा के पास से चोरों ने व्यवसायी बिनय प्रसाद गुप्ता की बाइक चुरा लिया। चोरी गई बाइक का नंबर बीआर26जी-3175 है।

बिनय ने पुलिस को बताया कि मैं अपनी बाइक बैंक के बाहर खड़ा कर अंदर गया। 20 मिनट बाद बाहर निकला तो बाइक गायब पाया। मैंने अपने स्तर से खोजने का प्रयास किया परंतु नहीं मिला। इसके पहले शनिवार की शाम चोरों ने नगर थाना क्षेत्र के पीएचईडी कालोनी के पास स्थित अद्वैत कुंज के बाहर से बाइक चुरा लिया। चोरी गई बाइक का नंबर ओडी14क्यू-4190 है। चोरी गई बाइक उड़ीसा के राउरकेला के संजय कुमार सिंह के नाम रजिस्टर्ड है। मामले में नीलमणि कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। अपने बयान में कहा है कि मैं अपनी बाइक घर के सामने खड़ा कर घर में गया। कुछ देर बाद बाहर निकला तो बाइक गायब पाया।

नगर थानाध्यक्ष अंजनी कुमार ने बताया कि दोनों ही मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस अनुसंधान में लगी है। शहर से चोरी गई दो बाइक के साथ रोहतास के डेहरी में दो चोर पकड़े गए हैं। दोनों के पास डेहरी पुलिस ने चोरी की दो बाइक जब्त किया है। गिरफ्तार चोरों के बारे में औरंगाबाद पुलिस जानकारी ले रही है।

नहर में डूबने से 14 वर्षीय बालक की मौत

औरंगाबाद के दाउदनगर में पटना मुख्य केनाल से निकले शाखा नहर में गिरकर डूबने से एक बालक की मौत हो गई। घटना कनाप पंचायत के छकु बिगहा गांव की बताई जाती है। कोचहासा लाइन में छकू बिगहा निवासी बिगन चौधरी के 14 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार की नहर में डूबने से मौत हो गई। बालक सोमवार को तीन बजे शाम शाम को घर से निकला था। जब देर शाम तक वह घर नहीं लौटा तो स्वजनों ने उसकी खोजबीन करने लगे। इसी बीच एक ग्रामीण  ने  बताया  कि  बालक  नहर  के  तरफ  जा रहा था। मंगलवार की सुबह उसका शव नहर से बरामद हुआ। उसके बाद शव को कब्जे में लेकर पुलिस उसे अंत्य परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेजा। अंत्य परीक्षण के बाद शव मृतक के स्वजन को सौंप दिया गया। बताया गया कि नहर के इस छोर से उस छोर पर जाने के लिए बिजली का एक खंभा रखा हुआ है। उसी बिजली पोल से वह इस पार से उस पार जा रहा था कि बीच में अनियंत्रित होकर फिसल कर नहर में गिर गया। जहां उसकी डूबने से मौत हो गई।

chat bot
आपका साथी