अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत

गया। टेउसा मार्ग पर शनिवार की सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोग जब शनिवार की सुबह टहलने निकले तब उन्हें घटना के बारे में पता चला।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 10 Apr 2021 11:46 PM (IST) Updated:Sun, 11 Apr 2021 07:25 AM (IST)
अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत
अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत

गया। टेउसा मार्ग पर शनिवार की सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोग जब शनिवार की सुबह टहलने निकले तब उन्हें घटना के बारे में पता चला। बाइक सवार युवक की पहचान महकार थाना इलाके के भवानीबीघा निवासी 23 वर्षीय निरंजन कुमार के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलने पर थानाध्यक्ष आलोक कुमार पूरे दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मृतक के स्वजनों ने बताया कि युवक अपने ससुराल घोसी प्रखंड के सुगांव गया हुआ था। वही से शनिवार को लौटने के क्रम में दुर्घटना का शिकार हो गया। मृतक के स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। घटना के बाद स्वजनों ने अतरी-खिजरसराय मार्ग को घटनास्थल पर जाम कर दिया और मुआवजे की मांग करने लगे। बथानी बीडीओ निर्मल कुमार ने बताया कि पारिवारिक लाभ योजना के तहत 20 हजार रुपये का चेक स्वजनों को दिया जाएगा। वही थानाध्यक्ष आलोक कुमार द्वारा लोगों को समझाने के बाद जाम समाप्त करा दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज गया भेज दिया गया है।

जनता दरबार में पहुंचे छह मामले में एक का निष्पादन : मानपुर थाना परिसर में जनता दरबार लगाकर गांव में दो पक्षों के विवाद को निबटारा किया जाता। जिससे पब्लिक को काफी राहत हो रही है। शनिवार को बुनियादगंज थाना परिसर में जनता दरबार लगाया गया। जहां छह मामले पहुंचे। सभी जमीन विवाद से जुड़े थे। तीन मामले का फैसला दोनों पक्ष की उपस्थिति के बगैर नहीं हो सका। उसकी तिथि अगले शनिवार को रखी गई है। दो मामले के जुटे दोनों पक्षों को सीओ अनुज कुमार , सीआई गोपाल राम और एसआई विद्यानंद के द्वारा काफी समझाने बुझाने के बाद भी सहमति नहीं बनी। उसके बाद अगले तिथि को फैसला करने की बात कही गई। एक मामले का फैसला हुआ। जिसे दोनों पक्ष के लोग राजी खुशी से मान गए। जनता दरबार में उपस्थित लोगों के समक्ष दोनों पक्ष के लोगों ने अब से कभी विवाद नहीं करने की बात कही।

chat bot
आपका साथी