Bihar Weather Report: गया में आज भी बारिश के लग रहे आसार, आसमान में उमड़-घुमड़ रहे बादल

मौसम आज भी बारिश के संकेत दे रहे हैं। आसमान में बादल जमे हुए हैं। बीते 3 दिनों से मौसम की नरमी से जनजीवन को राहत मिली है। उमस भरी गर्मी कम हुई है। आज की सुबह का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

By Prashant KumarEdited By: Publish:Sat, 28 Aug 2021 10:31 AM (IST) Updated:Sat, 28 Aug 2021 10:31 AM (IST)
Bihar Weather Report: गया में आज भी बारिश के लग रहे आसार, आसमान में उमड़-घुमड़ रहे बादल
आसमान में छाए काले बादल, बारिश के आसार। जागरण आर्काइव।

जागरण संवाददाता, गया। जिले में मौसम आज भी बारिश के संकेत दे रहे हैं। आसमान में बादल जमे हुए हैं। बीते 3 दिनों से मौसम की नरमी से जनजीवन को राहत मिली है। उमस भरी गर्मी कम हुई है। आज की सुबह का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आज अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक जाने का अनुमान है।

कल सुबह शहरी  क्षेत्र में अच्छी बारिश हुई थी। आज भी कुछ उसी तरह के आसार दिख रहे हैं। अगस्त महीने में वर्षापात के अनुरूप ही बारिश हो रही है। जिले में अब तक करीब 210 मिलीमीटर तक बारिश अभी तक हो चुकी है। जो कि धान की खेती के लिए बहुत ही फायदेमंद बताया गया है।

chat bot
आपका साथी