Gaya Weather Report: आसमान में हल्के बादलों के बीच बह रही ठंडी हवा से गया के लोगों को सुकून

गया में आज का मौसम काफी खुशनुमा बना हुआ है। आसमान में सुबह से ही बादलों की जमघट देखी जा रही है। इस बीच ठंडी हवा आम लोगों को तरोताजा कर रही है। सुबह 8 बजे का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

By Prashant KumarEdited By: Publish:Tue, 07 Sep 2021 08:52 AM (IST) Updated:Tue, 07 Sep 2021 08:52 AM (IST)
Gaya Weather Report: आसमान में हल्के बादलों के बीच बह रही ठंडी हवा से गया के लोगों को सुकून
बादलों के बीच खिल रही धूप। जागरण आर्काइव।

जागरण संवाददाता, गया। गया में आज का मौसम काफी खुशनुमा बना हुआ है। आसमान में सुबह से ही बादलों की जमघट देखी जा रही है। इस बीच ठंडी हवा आम लोगों को तरोताजा कर रही है। सुबह 8 बजे  का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम के पूर्वानुमान में आज धूप और छांव का खेल जारी रहेगा। हल्की बारिश भी हो सकती है। 17 मिलीमीटर तक बारिश होने की संभावना जताई गई है। जिले का अधिकतम तापमान आज 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। बीते 24 घंटे में मौसम की बात करें तो सोमवार की शाम साढ़े 6 बजे करीब 20 मिनट तक हुई मूसलाधार बारिश और ठंडी हवा ने लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत दी है।

आसमान में बहुत ही मामूली बादल हैं। वातावरण में कुछ ठंड का असर भी घुलता महसूस हो रहा है। लोग मान रहे हैं कि अब गुलाबी ठंडक की दस्‍तक का दौर शुरू होने की वजह से मौसम का यह रुख बना हुआ है। इसके कारण आने वाले दिनों में मौसम का रुख बदलेगा और वातावरण में कुहासा का भी दौर कुछ सप्‍ताह के बाद नजर आने लगेगा। उम्‍मीद है कि दशहरा में ठंड हो सकती है। बारिश के भी आसार हैं।

कुछ साल पहले तक दुर्गा पूजा की सप्‍तमी तिथि से बारिश शुरू हो जाती थी। दशहरा में ठंड महसूस होती थी। लोग गर्म कपड़े पहनने लगते थे। महापर्व छठ तक ठंड अपने पूरे मिजाज में छा जाती थी। लेकिन, दो-तीन सालों से देखा जा रहा है कि गर्मी का मौसम लंबे समय तक रहता है। ठंड की शुरुआत अक्‍टूबर बाद होती थी। नवंबर तक गुलाबी ठंड ही महसूस होती थी। लोग दिन के समय गर्म कपड़े नहीं पहनते थे। उमस के कारण गर्म कपड़े नहीं पहनते और रात में ठंड घेर लेती। ये बीमारियों का मौसम बन गया था। मगर इस बार ठंड जल्‍द आ सकती है।

chat bot
आपका साथी