Gaya Weather Report: दो दिनों के बाद आज गया में बढ़ेगा तापमान, सुबह से ही निकली तेज धूप

आज सुबह से ही तेज धूप निकली हुई है। सुबह 9 बजे अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस पर है। आज जिले का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। आसमान करीब-करीब साफ दिखाई दे रहा है।

By Prashant KumarEdited By: Publish:Mon, 30 Aug 2021 09:25 AM (IST) Updated:Mon, 30 Aug 2021 09:25 AM (IST)
Gaya Weather Report: दो दिनों के बाद आज गया में बढ़ेगा तापमान, सुबह से ही निकली तेज धूप
सुबह से बादलों को चीर कर निकली तेज धूप। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर।

जागरण संवाददाता, गया। गया में बीते 2 दिनों तक मौसम सामान्य रहने के बाद आज फिर से तापमान में तेजी देखी जा सकती है। आज सुबह से ही तेज धूप निकली हुई है। सुबह 9 बजे अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस पर है। आज जिले का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। आसमान करीब-करीब साफ दिखाई दे रहा है।

हल्के-फुल्के सफेद बादल दौड़ लगा रहे हैं। सुबह में ठंडी और ताजी हवा लोगों को सुकून दे रही है। बहुत मामूली बारिश की भी संभावना है। आज तेज धूप रहने से लोगों की परेशानियां बढ़ेगी। गौरतलब है कि बीते 48 घंटों में मौसम का अधिकतम तापमान सामान्य रहा। रविवार को शाम में अच्छी बारिश हुई। इससे आम जनों को काफी राहत मिली। उधर, बारिश होने से धान की खेती को भी फायदा हुआ है।

chat bot
आपका साथी