Bihar Politics: उपेंद्र कुशवाहा ने कहा जदयू बनेगी बिहार की सबसे सशक्त पार्टी , चल रही मुहिम

मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार की सलाह पर उपेंद्र कुशवाहा पूरे बिहार के दौरे पर निकले हैं। इस क्रम में वे दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को कैमूर पहुंचे हैं। उन्‍होंने नुआंव में प्रखंड कार्यालय का उद्घाटन किया । दुर्गावती में भी उनका जोरदार स्वागत हुआ।

By Sumita JaiswalEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 09:40 AM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 02:15 PM (IST)
Bihar Politics: उपेंद्र कुशवाहा ने कहा जदयू बनेगी बिहार की सबसे सशक्त पार्टी , चल रही मुहिम
जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा की तस्‍वीर।

 कैमूर, जागरण टीम। जिले में दो दिवसीय दौरे पर आए जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा (President of JDU Parliamentary Board Upendra Kushwaha) का कैमूर जिले में भव्य स्वागत हुआ। दूसरे दिन शनिवार को दुर्गावती, रामगढ व नुआंव में पहुंचे उपेंद्र कुशवाहा ने कई कार्यक्रमों में शिरकत की। विकास यात्रा पर निकले उपेंद्र कुशवाहा बक्सर की सीमा में पहुंचने से पहले रामगढ़ के सीता स्वयंर वाटिका में रुके। यहां पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ चल रही सरकार की योजनाओं की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा बिहार में विकास के माडल को ले भी फीडबैक लिया तथा कहा कि मेरा पहला काम है कि जदयू बिहार सशक्त व मजबूत पार्टी बनकर उभरे। लोगों का जिस तरह से समर्थन व सहयोग मिल रहा है, उन्‍हें यकीन है कि जदयू जल्‍द ही बिहार की नंबर वन पार्टी बनेगी। बता दें कि मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार की सलाह पर उपेंद्र कुशवाहा पूरे बिहार के दौरे पर निकले हैं। इस क्रम में वे दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को कैमूर पहुंचे हैं। सड़क दुर्घटना में जमुरना के मृत लोगों के घर मातमपुर्सी करने पहुंचे। वहां पंचायत के मुखिया डॉ संजय सिंह के साथ शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी।

इस मौके पर पार्टी के जिला प्रवक्ता सत्यप्रकाश तिवारी, बक्सर लोकसभा के प्रभारी अशोक चौधरी, योगेंद्र कुशवाहा वीरेंद्र खरवार, अजय सिंह, भानु प्रताप मौर्य, विजयमल चौधरी, प्रवीण यादव सहित कई लोग मौजूद थे। उधर नुआंव पहुंचे उपेंद्र कुशवाहा ने प्रखंड कार्यालय का उद्घाटन किया। तत्पश्चात मुख्यमार्ग स्थित लोहिया जगदेव प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए अपने अगले गंतव्य स्थल की ओर प्रस्थान कर गए। कार्यकर्ताओं को बिना संबोधित किए चले जाने से कार्यकर्ता मायूस दिखे। इस मौके पर पार्टी के जिलाध्यक्ष इसरार खां, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश आर्य, जिला उपाध्यक्ष कमल नारायण पांडेय, प्रखंड अध्यक्ष नजर इकबाल, तंजीम अख्तर सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी