Bihar Politics: जदयू की जिला कार्यकारिणी घोषित, सासाराम के 74 सदस्यीय कमेटी में सभी वर्ग को प्रतिनिधित्व

Bihar Politics जदयू कार्यालय में जिलाध्यक्ष नागेंद्र चंद्रवंशी की अध्यक्षता में बैठक हुई जिसमें उन्होंने प्रदेश कमेटी द्वारा अनुमोदित जिला कार्यकारिणी की सूची जारी की। जिलाध्यक्ष ने उम्मीद जताई कि नई कमेटी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तथा पार्टी सिद्धांतों की कसौटी पर खरा उतरेगी।

By Sumita JaiswalEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 11:10 AM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 02:12 PM (IST)
Bihar Politics: जदयू की जिला कार्यकारिणी घोषित, सासाराम के 74 सदस्यीय कमेटी में सभी वर्ग को प्रतिनिधित्व
11 उपाध्यक्ष मनोनीत भी किए गए , सांकेतिक तस्‍वीर।

 सासाराम : रोहतास, जागरण संवाददाता। Bihar Politics: स्थानीय लालगंज स्थित जदयू कार्यालय (JDU Office)  में जिलाध्यक्ष नागेंद्र चंद्रवंशी (District President Nagendra Chandravanshi) की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें उन्होंने प्रदेश कमेटी द्वारा अनुमोदित जिला कार्यकारिणी की सूची जारी की। जिलाध्यक्ष ने उम्मीद जताई कि नई कमेटी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) तथा पार्टी सिद्धांतों की कसौटी पर खरा उतरेगी।

11 उपाध्‍यक्ष भी मनोनीत किए गए

नई कमेटी में जिलाध्यक्ष के अलावा 11 उपाध्यक्ष मनोनीत किए गए हैं। जिनमें हरिशंकर सिंह उर्फ नागा जी, वंश नारायण सिंह, नइमुद्दीन इद्रीशी, मंद्रिका सिंह, वीरेंद्र कुशवाहा, भरत चौधरी, दीपक शर्मा, सरिता चंद्रवंशी, धर्मराज कुशवाहा, अरविंद कुशवाहा व संजय गुप्ता शामिल हैं।

11 जिला महासचिव

वहीं 11 जिला महासचिवों में माखन चौधरी, अनीता देवी, रामपूजन ठाकुर, ममता पांडेय, संतोष शुक्ल, अलख निरंजन, शत्रुघ्न गुप्ता, त्रिलोकी राम, ललन कुशवाहा, हजारी कुशवाहा, व रंजू देवी शामिल हैं। इसके अलावा विनोद चौधरी, रामअशीष पटेल, धीरज मिश्र, बडऩ सिंह, संजर खान, राजेश राम, अनिल चौधरी, विनोद कुशवाहा, शैलेंद्र सिंह, संजय सिंह, दीपक कुशवाहा, सीमा देवी, पंकज कुमार सिंह, नेहा देवी, प्रमोद चंद्रवंशी व रवि भेलारी को सचिव बनाया गया है।

अजय कुमार मिश्र उर्फ डब्बू  दोबारा बने कोषाध्‍यक्ष , बैरिस्टर कुशवाहा बने प्रवक्‍ता

जबकि अजय कुमार मिश्र उर्फ डब्बू को दोबारा कोषाध्यक्ष सह प्रभारी तथा बैरिस्टर कुशवाहा को प्रवक्ता का दायित्व सौंपा गया है। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में जवाहर प्रसाद कुशवाहा, सुखदेव चंद्रवंशी, बसंत कुमार राय, मदन मिश्र, मीनू सिंह, सफदर आलम, शिवमंदिर राय, अरविंद पटेल, शकुंतला देवी, उपेंद्र सिंह, सूर्यवंश कुशवाहा, गोरेलाल सिंह, विजय कुमार गुप्ता, सुदामा बिंद, सुदर्शन तिवारी, आरिफ खां, कृष्ण कुशवाहा, बिहारी प्रसाद गुप्ता, सभाचंद चौधरी, अजय बैठा, रामजगा पाल, विनोद सिंह, एहसान अंसारी, शशि चंद्रवंशी, मुमताज अंसारी, मदन कुशवाहा, नीरज कुमार, लालबहादुर तिवारी, रंजीत सिंह कुशवाहा, मालती देवी, सुनैना देवी, नयनतारा देवी, अनिल कुमार सिंह को मनोनीत किया गया है।

chat bot
आपका साथी