Bihar Politics: पूर्व केंद्रीय मंत्री नागमणि ने बिहार में नई पार्टी लांच करने का किया एलान, कहा- बनाए जाएंगे पांच उप मुख्‍यमंत्री

बिहार लेनिन के नाम से ख्‍यात जगदेव बाबू के पुत्र व पूर्व केंद्रीय मंत्री नागमणि ने बिहार में नई पार्टी लांच करने की घोषणा की है। कहा- लालू व नीतीश दोनों ने ही बिहार में भ्रष्टाचार बढ़ाया है। उपेंद्र कुशवाहा पर जमकर निशाना साधा।

By Sumita JaiswalEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 09:22 AM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 01:37 PM (IST)
Bihar Politics: पूर्व केंद्रीय मंत्री नागमणि ने बिहार में नई पार्टी लांच करने का किया एलान, कहा- बनाए जाएंगे पांच उप मुख्‍यमंत्री
पूर्व केंद्रीय मंत्री नागमणि ने मीडिया से बात की। फाइल फोटो ।

भभुआ, संवाद सहयोगी। 'पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव (Ex CM Lalu Prasad Yadav) ने 15 साल व वर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने 16 साल तक बिहार का विकास नहीं किया। दोनों के शासनकाल में बिहार पिछड़ रहा है।' यह बातें पूर्व केंद्रीय मंत्री नागमणि (Ex Union Minister Nagmani) ने प्रेस वार्ता के दौरान कही। पूर्व मंत्री ने कहा कि बिहार में शिक्षा का स्तर काफी नीचे चला गया है। लॉ एंड आर्डर का पालन नहीं हो रहा तथा भ्रष्टाचार बढ़ते जा रहा है। आम जनता भी अब त्रस्त है। समय के साथ अब लोगों की मांग है कि नया विकल्‍प बनाया जाए।

पांच उप मुख्‍यमंत्री बनाएंगे

पूर्व मंत्री ने कहा कि नई सोच, नई जोश के साथ आगामी 30 सितंबर को पटना में एक नई पार्टी का गठन किया जाएगा। जिसमें कैमूर जिले के लोग भी शामिल होंगे। समाजसेवी व पूर्व प्रत्याशी नीरज पांडेय की देखरेख में कैमूर जिले से लोग पार्टी के गठन में जाएंगे। पूर्व मंत्री ने कहा कि आगामी 30 सितंबर को पटना के गोला रोड में टी प्वाइंट रिर्जाट में बैठक रखी गई है। पूर्व मंत्री ने कहा कि आगामी चुनाव में अगर उनकी पार्टी के मुख्यमंत्री बनते है तो पांच उप मुख्यमंत्री होंगे, जिसमें एक मुस्लिम जाति से, एक कुशवाहा जाति से, एक पिछड़ा, एक सवर्ण, तथा एक अनुसूचित जाति एवं जनजाति से होंगे।

उपेंद्र कुशवाहा पर हमला

उन्होंने कहा कि कुशवाहा समाज ने एक नेता चुना था। लेकिन वो अपने सत्ता की लालच में पूरे समाज को छोड़कर दूसरे पार्टी में जाकर मिल गए। जो पार्टी कुशवाहा समाज का शुरू से ही विरोधी रहा है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार जिस जाति से आते है, बिहार में सिर्फ उसी जाति का उत्थान हुआ है। बाकी सबको दरकिनार किया गया है। मौके पर झारखंड से आए मुमताज अली, इस्तयाक अहमद, मनोरजन कुशवाहा, डॉ. राजन ङ्क्षसह, नीरज पांडेय आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी