Bihar Politics: चिराग पासवान का बड़ा दावा- अगले सीएम का विकल्‍प जनता लोजपा में तलाश रही

गया बाजार समेत तमाम चौक-चौराहों पर चिराग की झलक पाने के लिए लोग उत्सुक दिखे। पूरे आशीर्वाद यात्रा में रह-रहकर बिहार फर्स्‍ट बिहारी फर्स्‍ट देखो-देखो कौन आया शेर आया के नारे से शहर गूंजता रहा। समर्थकों ने चांदी का मुकुट पहनाया और तलवार देकर अभिनंदन किया।

By Sumita JaiswalEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 09:48 AM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 01:48 PM (IST)
Bihar Politics: चिराग पासवान का बड़ा दावा- अगले सीएम का विकल्‍प जनता लोजपा में तलाश रही
गया में आशीर्वाद यात्रा के दौरान चिराग पासवान लोगों का अभिवादन करते हुए । जागरण फोटो।

बेलागंज/ गया, जागरण टीम। 'मौजूदा नीतीश सरकार से बिहार की जनता उब चुकी है। आने वाले समय में लोग लोक जनशक्ति पार्टी में विकल्प तलाश रहे हैं।' उक्त बातें लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद चिराग पासवान ने बेलागंज में आशीर्वाद यात्रा के दौरान कही। लोकजनशक्ति पार्टी के सांसद चिराग पासवान का आशीर्वाद यात्रा के दौरान बेलागंज में भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान खनेटा में स्थित बाबा चूहड़मल आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। बेलागंज विधानसभा के प्रत्याशी रहे रामाश्रय शर्मा उर्फ पुनदेव शर्मा के आवास पर स्वागत किया। जहां रामाश्रय शर्मा की पत्नी ने पगड़ी दे स्वागत किया। इसके उपरांत रामाश्रय शर्मा ने चिराग पासवान को चांदी का मुकुट एवं तलवार देकर अभिनन्दन किया। इस दौरान चिराग पासवान ने स्व रामविलास पासवान के तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। वे ऐतिहासिक नेयामतपुर आश्रम में रुक कर किसान नेता पंडित यदुनंदन शर्मा के मूर्ति पर माल्यार्पण किया।

देखो-देखो कौन आया, शेर आया का नारा गूंजा

आशीर्वाद यात्रा के क्रम में शुक्रवार को दोपहर बाद लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह जमुई के सांसद चिराग पासवान ने पटना,जहानाबाद होते हुए गया की सीमा में प्रवेश किया। गया शहर की सीमा कंडी नवादा के पास से ऊंट घोड़े और सैकड़ों गाडिय़ों के काफिले के साथ आशीर्वाद यात्रा शुरू हुई। चौथे चरण की यात्रा पर पहुंचे चिराग पासवान ने कहा कि वह बिहार की जनता से आशीर्वाद लेने के लिए निकले है। गया की जनता का उन्हें अपार स्नेह मिला है। आशीर्वाद यात्रा के दौरान जगह-जगह पर उनका फुल माला से स्वागत किया गया। शहर के कोतवाली थाना के पास मजार पर चादरपोशी कर देश एवं प्रदेश की उन्नति एवं खुशहाली के लिए दुआ मांगी। इनकी पूरी यात्रा में रह-रहकर बिहार फस्र्ट, बिहारी फस्र्ट, देखो-देखो कौन आया, शेर आया के नारे से शहर गुंजाता रहा। बाजार समेत तमाम चौक-चौराहों पर चिराग की झलक पाने के लिए लोग उत्सुक दिखे। उनके स्वागत के लिए समर्थक खड़े रहे।

चिराग पासवान का सर्मथकों ने भव्य किया स्वागत

आशीर्वाद यात्रा के दौरान गया पहुंचे चिराग पासवान का युवा लोजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरङ्क्षवद कुमार ङ्क्षसह,जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार ङ्क्षसह,बेलागंज के पूर्व प्रत्याशी रामाश्रय शर्मा उर्फ पूर्ण शर्मा,पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता पूर्व प्रत्याशी शोभा सिन्हा,कमलेश शर्मा, रेणुका देवी, मुकेश कुमार समेत कई नेताओं व कार्यकर्ताओं ने फुल-माला से भव्य स्वागत किया। साथ ही स्वागत करने वालों में की भीड़ में सिर्फ लोजपा कार्यकर्ता-नेता ही नहीं शामिल थे, बल्कि आम शहरी और ग्रामीण भी उत्साह के संग मौजूद थे।

बाबा साहेब को माल्यार्पण ने करने का हुआ मलाल

सर्किट हाऊस में प्रेसवार्ता के दौरान चिराग पासवान ने पत्रकारों से कहा कि आंबेडकर पार्क स्थित बाबा साहेब डा.भीमराम आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण नहीं करने दिया गया। वहीं, गांधी मैदान स्थित जय प्रकाश झरना के पास जय प्रकाश नारायण की भी प्रतिमा पर माल्यार्पण नहीं कर सकें। क्योंकि इन जगहों पर गेट में ताला लगा हुआ था। चिराग पासवान के कहा कि बाबा साहेब और जय प्रकाश नारायण के प्रतिमा पर माल्यार्पण नहीं करने मलाल रहेगा। इसके लिए उन्होंने जिला प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कि हमे माला नहीं पहनाने दिया गया। संविधान निर्माता को माला पहनाने की चाहत ही रह गयी।

chat bot
आपका साथी