Bihar PitruPaksha 2021: गया में 1.13 लाख लोगों की हुई कोरोना जांच, नहीं मिला एक भी संक्रमित

पितृपक्ष संपन्न हो गया है। गयाजी में हजारों पिंडदानियों ने हर दिन फल्गु में तर्पण किया। विष्णुपद में भगवान के चरणों पर माथा टेक पितरों के मोक्ष की कामना की। इस बीच कोरोना संक्रमण के संभावित प्रसार को लेकर हर तरफ चौकसी दिखी।

By Prashant KumarEdited By: Publish:Thu, 07 Oct 2021 11:19 AM (IST) Updated:Thu, 07 Oct 2021 11:19 AM (IST)
Bihar PitruPaksha 2021: गया में 1.13 लाख लोगों की हुई कोरोना जांच, नहीं मिला एक भी संक्रमित
गया जंक्‍शन पर काेरोना जांच के लिए कतार में खड़े यात्री। जागरण।

जागरण संवाददाता, गया। पितृपक्ष संपन्न हो गया है। गयाजी में हजारों पिंडदानियों ने हर दिन फल्गु में तर्पण किया। विष्णुपद में भगवान के चरणों पर माथा टेक पितरों के मोक्ष की कामना की। इस बीच कोरोना संक्रमण के संभावित प्रसार को लेकर हर तरफ चौकसी दिखी। जिलाधिकारी के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग ने जगह-जगह कोविड-19 जांच काउंटर बना जांच की। 16 दिनों के पितृपक्ष में गया जिले में एक लाख 13 हजार 258 लोगों की कोरोना जांच की गई। अकेले गया जंक्शन पर ही 41 हजार 998 लोगों की जांच हुई। जिला मुख्यालय में पिंडदानियों की अधिक भीड़ को देखते हुए शहर में कई जगहों पर जांच केंद्र बने थे। गया जंक्शन पर उतरने वाले सभी यात्रियों की जांच की व्यवस्था थी।

जानकारी एक नजर में-

-पितृपक्ष के दौरान कोरोना की जांच में रही तेजी, पिंडदानियों की जांच में दिखी चौकसी

-गया जंक्शन पर दिन-रात 16 टीमों ने दिया योगदान, बाहर से आने वाले यात्रियों पर रही नजर

-01 लाख 13 हजार 258 लोगों की हुई कोरोना जांच पितृपक्ष में, नहीं मिला कोई भी व्यक्ति पाजिटिव

-41 हजार 998 लोगों की कोविड-19 जांच हुई केवल गया रेलवे जंक्शन पर ही

गया जंक्शन पर पिंडदानियों की जांच के लिए बनी थी 16 टीमें

कोविड-19 जांच के नोडल अफसर डा. उदय मिश्रा की देखरेख में अकेले गया जंक्शन पर 16 टीमें इस काम में लगाई गई थीं। अलग-अलग काउंटर बनाकर लैब टेक्नीशियन गया जंक्शन व विष्णुपद क्षेत्र में रैपिड एंटीजन किट से जांच करने में जुटे रहे। अच्छी बात यह रही कि पूरे पितृपक्ष में कोरोना का एक भी पाजिटिव केस सामने नहीं आया। डा. उदय मिश्रा ने कहा कि गया जंक्शन पर ट्रेन से आने वाले ज्यादातर पिंडदानियों की रैपिड एंटीजन से जांच की गई। कोई भी केस संक्रमित नहीं मिला है।

तारीख- कुल जांच- गया जंक्शन पर हुई जांच

20 सितंबर- 5254- 790

21 सितंबर- 5401- 889

22 सितंबर- 5803- 1302

23 सितंबर- 5864- 1412

24 सितंबर- 5940- 1296

25 सितंबर- 6154- 1298

26 सितंबर- 5387- 1377

27 सितंबर- 6278- 1406

28 सितंबर- 6180- 1597

29 सितंबर- 7714- 3662

30 सितंबर- 7176-  3744

01 अक्टूबर- 8019- 4259

02 अक्टूबर- 8071- 4319

03 अक्टूबर-7663- 4232

04 अक्टूबर- 7623- 3533

05 अक्टूबर- 7554- 3505

06 अक्टूबर- 7177- 3377

पितृपक्ष में कुल जांच- 1,13,258

सिर्फ गया जंक्शन पर हुई जांच-  41,998

जिले में अब तक हुई कोरोना की कुल जांच : 22 लाख 40 हजार 664

जिले में कोरोना से कुल मौतें- 276

वर्तमान में सक्रिय मामले : 00

chat bot
आपका साथी