खिजरसराय प्रखंड मुख्यालय से सीधे नहीं जुड़ सकी रौनिया ग्राम पंचायत

खिजरसराय। रौनिया ग्राम पंचायत प्रखंड मुख्यालय से छह किमी की दूरी पर है। इस ग्राम पंचायत में कुल 16 राजस्व गांव आते हैं। इनकी सड़कें काफी घुमावदार हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 15 Sep 2021 11:47 PM (IST) Updated:Wed, 15 Sep 2021 11:47 PM (IST)
खिजरसराय प्रखंड मुख्यालय से सीधे नहीं जुड़ सकी रौनिया ग्राम पंचायत
खिजरसराय प्रखंड मुख्यालय से सीधे नहीं जुड़ सकी रौनिया ग्राम पंचायत

खिजरसराय। रौनिया ग्राम पंचायत प्रखंड मुख्यालय से छह किमी की दूरी पर है। इस ग्राम पंचायत में कुल राजस्व गांव छह हैं, जिसमें रौनिया, सोनास, पथरा, मखदुमपुर, खैरा, रसलपुर शामिल हैं। इसके अलावे छोटे-छोटे कई टोले हैं। जैसे- दर्शन विगहा, पाठक विगहा, दुल्हा विगहा आदि।

पंचायत मुख्यालय से कई गांवों की सड़क मार्ग काफी घुमावदार है, जिससे जनता को पंचायत मुख्यालय आने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। पंचायत के लोग मुख्य रूप से खेती पर ही निर्भर हैं। इस पंचायत के किसान धान, गेहूं, दलहन और मूंग की फसल उपजाते हैं। फसलों की सिचाई के लिए किसान आहर, पईन और पंपसेट पर निर्भर है। रौनिया पंचायत में उच्च विद्यालय सोनास, मध्य विद्यालय रौनिया, प्राथमिक विद्यालय मखदुमपुर, प्राथमिक विद्यालय खैरा, प्राथमिक विद्यालय दर्शन विगहा, प्राथमिक विद्यालय पाठक विगहा है। इसके अलावे उप स्वास्थ्य केंद्र और पोस्ट आफिस भी है, जो किराए के मकान में चल रहा है। पंचायत सरकार भवन पंचायत मुख्यालय रौनिया में बना हुआ है। लेकिन लोगों को काम के लिए प्रखंड मुख्यालय का चक्कर लगाना पड़ता है। यहां अधिकारी या कर्मी नहीं आते। यहाँ पर धार्मिक स्थल के रूप में देवी मंदिर, ब्रह्मा स्थान एवं सूर्य मंदिर के आगे तालाब है, जो देखने योग्य है।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में इस पंचायत से इस बार पांच पदों पर 121 उम्मीदवार चुनाव मैदान में डटे हैं, जिसमें मुखिया पद से 16, सरपंच से 12, पंचायत समिति से 05, वार्ड सदस्य से 59 और पंच से 29 उम्मीदवार शामिल हैं। इस पंचायत में कुल वार्ड 13 है। कुल मतदाताओं की संख्या 6953 है। जिसमें 3626 पुरूष और 3327 महिला मतदाता शामिल है, जो चुनाव मैदान में डटे उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। वार्ड संख्या- पुरुष मतदाता- महिला मतदाता - कुल

1 - 315 - 301 - 616

2 - 323 - 267 - 590

3 - 357 - 316 - 673

4 - 234 - 227 - 461

5 - 230 - 188 - 418

6 - 268 - 236 - 504

7 - 336 - 308 - 644

8 - 244 - 227 - 471

9 - 178 - 157 - 335

10 - 247 - 256 - 503

11 - 279 - 280 - 559

12 - 251 - 230 - 481

13 - 364 - 334 - 334

कुल - 3626 - 3327 - 6953

अतरी, मोहड़ा व नीमचकबथानी प्रखंड में आज से शुरू होगा नामांकन, तैयारी पूरी

अतरी। अतरी, मोहड़ा व नीमचक बथानी प्रखंड में पंचायत चुनाव तीसरे चरण में होना है, जिसके लिए गुरुवार से नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू होगी। नामांकन दाखिल करने की सारी तैयारी प्रशासनिक स्तर से पूरी कर ली गई है।

अतरी निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ क्रांति कुमार ने बताया कि प्रखंड के आठ पंचायत में चुनाव होना है। प्रत्याशियों को नामांकन दाखिल करने में किसी प्रकार की कोई असुविधा ना हो, इसके लिए प्रत्येक पंचायत के लिए अलग-अलग काउंटर बनाया गया है। नामांकन कार्य सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। प्रखंड कार्यालय में मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य, सरपंच एवं पंच पद का नामांकन दाखिल होगा। जिला परिषद का नामांकन दाखिल अनुमंडल कार्यालय में होगा।

मोहड़ा निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ शंभू चौधरी ने बताया कि मोहड़ा प्रखंड में नौ पंचायत में चुनाव होगा। नामांकन की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। नामांकन दाखिल करने के लिए अलग-अलग काउंटर बनाया गया है। सुरक्षा के ²ष्टिकोण से बेरिकेटिग किया गया है। बारिश से बचाव के लिए वाटरप्रूफ पंडाल बनाया गया है। नीमचक बथानी निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ कमला कुमारी ने बताया कि नीमचक बथानी प्रखंड में आठ पंचायत में चुनाव होगा। प्रत्येक पद पर नामांकन दाखिल करने के लिए अलग-अलग काउंटर बनाया गया है।

chat bot
आपका साथी