गया में मृत पति की ख्वाहिश को पूरा करने के लिए पत्नी चुनाव मैदान में

परैया। प्रखंड क्षेत्र में महिला सशक्तीकरण की एक बड़ी मिसाल देखने को मिल रही है। मृत पति के सपने को पूरा करने के लिए पत्नी चुनाव मैदान में उतर गई है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 11:34 PM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 11:34 PM (IST)
गया में मृत पति की ख्वाहिश को पूरा करने के लिए पत्नी चुनाव मैदान में
गया में मृत पति की ख्वाहिश को पूरा करने के लिए पत्नी चुनाव मैदान में

परैया। प्रखंड क्षेत्र में महिला सशक्तीकरण की एक बड़ी मिसाल देखने को मिल रही है। मृत पति की इच्छा को पूरी करने के लिए पति की मौत के छह माह बाद पत्नी चुनाव मैदान में उतर पड़ी है। प्रखंड के पुनाकला गांव के राजेश रंजन में बीते वर्ष पंचायत चुनाव को लेकर पत्नी मंजुलता को जिला परिषद पद से चुनाव लड़ाने का निश्चय किया। इसको लेकर युवक द्वारा इंटरनेट मीडिया के माध्यम से इसकी घोषणा और प्रचार-प्रसार किया गया। इस बीच क्षेत्र में घूमकर लोगों से जनसंपर्क भी शुरू कर दिया गया। कोरोना काल में अचानक ऐसा दौर आया। जब युवक कोरोना संक्रमित हो गया और उसकी मौत हो गयी। पति की मौत के बाद पूरे परिवार पर मुसीबत का पहाड़ टूट पड़ा। परैया में 232 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

परैया। प्रखंड कार्यालय परिसर में पांचवें दिन नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण संपन्न हुआ, जिसमें 25 मुखिया सहित कुल 232 प्रत्याशियों ने विभिन्न पदों से नामांकन किया। प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ वीर बहादुर पाठक ने बताया कि पांचवें दिन के नामांकन में मुखिया पद से 25 उम्मीदवार ने नामांकन किया, जिसमें 15 महिला व 10 पुरुष शामिल हैं। पंचायत समिति सदस्य पद से 20 ने नामांकन किया, जिसमें 9 महिला व 11 पुरुष हैं। सरपंच पद से कुल 11 प्रत्याशी ने नामांकन किया, जिसमें 3 महिला व 8 पुरुष शामिल हैं। पंचायत समिति सदस्य से चार ने नामांकन किया। वार्ड सदस्य पद से सर्वाधिक कुल 134 ने नामांकन किया, जिसमें 81 महिला व 53 पुरुष ने नामांकन किया। ग्राम कचहरी पंच पद से कुल 42 ने नामांकन किया। इसमें 31 महिला व 11 पुरुषों ने नामांकन किया। सुरक्षा व शांति व्यवस्था के बीच नामांकन प्रक्रिया सम्पन्न हुई।

मानपुर में 228 व नगर प्रखंड में 297 लोगों ने किया नामांकन

मानपुर। नौवें चरण में विभिन्न पद के लिए होने वाले पंचायत चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू है। मानपुर में 228 एवं नगर में 297 प्रत्याशियों ने विभिन्न पद के लिए गुरूवार को प्रखंड मुख्यालय में नामांकन पत्र दाखिल किया। निर्वाचन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार ने बताया कि मुखिया पद के लिए 35 , पंचायत समिति सदस्य पद के लिए 11, वार्ड सदस्य पद के लिए 106 , सरपंच पद के लिए 12 एवं पंच पद के लिए 64 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। उधर, सहायक निर्वाचन पदाधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि नगर प्रखंड में मुखिया पद के लिए 31, पंचायत समिति सदस्य पद के लिए 33, वार्ड सदस्य पद के लिए 141, सरपंच पद के लिए 15 एवं पंच पद के लिए 77 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है।

chat bot
आपका साथी