पंचायत चुनाव को लेकर बिहार-झारखंड के पुलिस पदाधिकारियों ने किया मंथन

डोभी (गया)। पंचायत चुनाव को लेकर शनिवार को बिहार और झारखंड के पुलिस पदाधिकारी की बैठक में मंथन किया गया और महत्वपूर्ण सूचनाओं का आदान-प्रदान किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 11:47 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 11:47 PM (IST)
पंचायत चुनाव को लेकर बिहार-झारखंड के पुलिस पदाधिकारियों ने किया मंथन
पंचायत चुनाव को लेकर बिहार-झारखंड के पुलिस पदाधिकारियों ने किया मंथन

डोभी (गया)। पंचायत चुनाव को लेकर शनिवार को बिहार और झारखंड के पुलिस पदाधिकारी की बैठक हुई, जिसमें शेरघाटी अनुमंडल के सभी थानाध्यक्ष समेत जिले के अन्य थानों के थानाध्यक्ष और औरंगाबाद व झारखंड के चतरा, पलामू व हजारीबाग जिले के बरही के पुलिस पदाधिकारी शामिल हुए।

शेरघाटी डीएसपी प्रमेंद्र कुमार भारती ने बताया कि पंचायत चुनाव को लेकर बिहार व झारखंड के सीमावर्ती राज्य होने के नाते पुलिस पदाधिकारियों के साथ समन्वय बनाने के लिए बैठक करना आवश्यक होता है। बैठक में पंचायत चुनाव के विभिन्न मुद्दों, शराब की आवक पर नकेल, विभिन्न अपराधों में शामिल अपराधियों की धरपकड़, शराब को झारखंड से बिहार में लाने के लिए प्रयुक्त होने वाले वाहनों के संबंध में, लूट की घटनाओं और चेकपोस्ट की महत्वपूर्ण जानकारियों को साझा किया गया। आपसी तालमेल के लिए बिहार-झारखंड के अधिकारियों का वाट्सएप ग्रुप भी बनाया गया है, जिसमें किसी भी मामले में त्वरित कार्रवाई हेतु आवश्यक बातों का आदान-प्रदान किया जाएगा। बिहार में हो रहे पंचायत चुनाव के दौरान सीमा से सटे इलाके पर दोनों राज्यों की पुलिस को निगरानी बनाए रखने की जरूरत है। बैठक के दौरान कई प्रशासनिक बिंदुओं को भी आपस में आदान-प्रदान किया गया। बैठक में औरंगाबाद के हेड क्वार्टर डीएसपी नाव वैभव, बरही एसडीपीओ नाजिर अख्तर, एसडीपीओ चतरा अविनाश कुमार, एसडीपीओ पलामू छतरपुर अजय कुमार ने भी अपनी-अपनी बातें रखीं। बैठक में बोधगया, बाराचट्टी, डोभी, धनगांई, गुरुआ, रोशनगंज, बांकेबाजार व इमामगंज के थानाध्यक्ष भी शामिल थे।

टिकारी में 29 अभ्यर्थियों ने लिया नाम वापस

टिकारी। पंचायत चुनाव में नामांकन दाखिल करने वाले विभिन्न पदों के 29 अभ्यर्थियों ने अपना नाम वापस ले लिया है। नामांकन वापस लेने वाले अभ्यर्थियों में 12 मुखिया, 13 वार्ड सदस्य, 3 ग्राम कचहरी पंच और एक पंचायत समिति सदस्य पद के उम्मीदवार शामिल हैं। -गया जिले के डोभी में हुई बैठक में स्थानीय थानाध्यक्षों के साथ औरंगाबाद व झारखंड के तीन जिलों के अधिकारी भी रहे

chat bot
आपका साथी