Bihar Panchayat Chunav In Pics: प्रथम चरण का मतदान जारी, तस्‍वीरों में देखिए लोकतंत्र का उत्‍सव

प्रथम चरण का मतदान शुक्रवार की सुबह 7 बजे से प्रारंभ हो गया। गया औरंगाबाद कैमूर रोहतास और नवादा के कई प्रखंडों में चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। वृद्ध से लेकर युवा मतदाताओं में गांव-पंचायत की सरकार बनाने में काफी उत्‍साह देखने को मिल रहा है।

By Prashant KumarEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 02:15 PM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 03:16 PM (IST)
Bihar Panchayat Chunav In Pics: प्रथम चरण का मतदान जारी, तस्‍वीरों में देखिए लोकतंत्र का उत्‍सव
सरकंडा में मतदान केंद्र पर वोट देने पहुंचे वोटर। जागरण।

ऑनलाइन डेस्‍क (गया)। Bihar Panchayat Election In Pics: बिहार में पंचायत चुनाव 2021 के प्रथम चरण का मतदान शुक्रवार की सुबह 7 बजे से प्रारंभ हो गया। गया, औरंगाबाद, कैमूर, रोहतास और नवादा के कई प्रखंडों में चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। वृद्ध से लेकर युवा मतदाताओं में गांव-पंचायत की सरकार बनाने में काफी उत्‍साह देखने को मिल रहा है। पंचायत चुनाव के तहत छह पदों के लिए मतदान किया जा रहा है। मतदाता पंचायत सदस्‍य, मुखिया, पंचायत समिति सदस्‍य और जिला परिषद सदस्‍य के वोट देंगे। इन पदों के लिए ईवीएम से वोटिंग हो रही है। वहीं, बैलेट पेपर से पंच और सरपंच का चुनाव हो रहा है।

(खिजरसराय में आज मतदान के लिए बूथ पर जाने के लिए तैयार जवान। जागरण।)

(खिजरसराय के बूथ संख्‍या 157 पर ईवीएम से मतदान करने पहुंचे वोटर। जागरण।)

(गया के चिरौली में मतदाताओं के उत्‍साह के लिए सजाया गया बूथ। जागरण।)

(गया जिले के खिजरसराय प्रखंड में बूथ नंबर 9 पर महिला मतदाताओं की कतार। जागरण।)

(गया के बेलागंज प्रखंड में बूथ संख्या 118 व 119 पर वोटरों की सुबह से जुटी भीड़। जागरण।)

(कैमूर में राम जानकी बालिका उच्च विद्यालय सकरी को आदर्श मतदान केंद्र बनाने की बात कही गई थी लेकिन मतदान शुरू होने के बाद सजावट या कोई अलग तरह की व्यवस्था। जागरण।)

(कैमूर के मध्य विद्यालय सकरी के मतदान केंद्र के बरामदे में जलजमाव के बगल में बैठे मतदानकर्मी। जागरण)

(कैमूर के सकरी मध्‍य विद्यालय स्थित बूथ पर वोटर को टीका लगाती स्‍वास्‍थ्‍यकर्मी। जागरण।)

chat bot
आपका साथी