खिजरसराय प्रखंड के 68 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान में बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

खिजरसराय। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में प्रथम चरण का मतदान संपन्न हो गया। प्रथम चरण के तहत खिजरसराय की पंचायतों में 60 फीसद से अधिक मतदान हुआ है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 11:13 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 11:18 PM (IST)
खिजरसराय प्रखंड के 68 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान में बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
खिजरसराय प्रखंड के 68 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान में बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

खिजरसराय। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में प्रथम चरण का मतदान संपन्न हो गया। प्रथम चरण के तहत खिजरसराय प्रखंड की सभी 14 पंचायतों में मतदान शांतिपूर्ण हुआ है। कुल 203 मतदान केंद्रों पर महिला व पुरुष मतदाताओं ने अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। अगर मतदान प्रतिशत पर पंचायतवार गौर करें तो हरेक पंचायत में वोटिग का प्रतिशत 60 से ऊपर ही रहा है। प्रखंड की 14 पंचायतों में यह रहा मतदान का प्रतिशत :- पंचायत का नाम- कुल वोटर - कुल पड़े वोट- प्रतिशत

सरबहदा - 7816 - 5493 - 70.28

जमुआवा - 9478 - 5936 - 62.63

हथियावा - 8308 - 5449 - 65.59

कुरवा - 7829 - 5441 - 69.50

नौडीह - 9010 - 5944 - 65.97

चिरैली - 5134 - 3637 - 70.84

कुतलुपुर - 7031 - 4655 - 66.21

अइमा - 7212 - 5255 - 72.86

होरमा - 8089 - 5513 - 70.54

सिसवर - 7929 -5517 - 68.15

रौनिया - 7066 -5062 - 71.64

बिहटा - 6724 - 4428 - 65.85

उचौली - 7577 - 5217 - 68.85

हेमारा - 7512 - 5299 - 70.54

पंचायत चुनाव के लिए वाहनों की धरपकड़ शुरू

गुरारु। पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में 29 सितंबर को गुरारु प्रखंड में होने वाले मतदान के लिए प्रखंड प्रशासन ने वाहनों को पकड़ना शुरू कर दिया है। शनिवार को सर्वोदय विद्या मंदिर प्लस टू विद्यालय में बनाए गए डिस्पैच सेंटर पर वाहन कोषांग में तैनात चुनाव कर्मियों ने वाहन जब्त कर लाकबुक खोलने का काम शुरू कर दिया। पकड़े गए वाहनों को भी इसी विद्यालय के खेल मैदान में रखा जा रहा है। प्रखंड के 12 पंचायतों में 176 मतदान केंद्र बनाए गए हैं । इन मतदान केंद्रो पर पोलिग पार्टी व पीसीसीपी पार्टी को पहुंचाने के लिए प्रशासन को करीब 325 वाहनों की आवश्यकता है। वहीं पंचायतों में तैनात किए गए 24 सेक्टर पदाधिकारियों के लिए भी 24 वाहन की जरुरत है। प्रशासन को अगले दो -तीन दिनों में इतनी संख्या में वाहनों की व्यवस्था करनी है ।

chat bot
आपका साथी