Bihar Panchayat Chunav Result 2021 in Pics: वोटों की गितनी जारी, कहीं खुशी तो कहीं दिखा गम

राज्‍य के 10 जिलों के 12 प्रखंडों में 24 सितंबर को प्रथम चरण का मतदान हुआ था जिसके वोटों की गिनती रविवार की सुबह से जारी है। मुखिया सरपंच जिला परिषद सदस्‍य वार्ड सदस्‍य समेत छह पदों के लिए मतगणना चल रही है।

By Prashant KumarEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 12:51 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 12:51 PM (IST)
Bihar Panchayat Chunav Result 2021 in Pics: वोटों की गितनी जारी, कहीं खुशी तो कहीं दिखा गम
औरंगाबाद में मतगणना केंद्र के अंदर का दृश्य। कुछ इस तरह माथापच्ची कर रहे हैं कर्मी। जागरण।

जागरण ऑनलाइन डेस्‍क, गया। बिहार पंचायत चुनाव के प्रथम चरण के लिए 24 सितंबर को हुए मतदान के लिए रविवार की सुबह से वोटों की गिनती जारी है। दोपहर 12 बजे तक कई पंचायतों के विभिन्‍न पदों के परिणाम आ चुके हैं, जिसके बाद कहीं खुशी तो कहीं गम का नजारा देखने को मिल रहा है। अधिकांश पंचायतों से रूझान आने लगे हैं। प्रत्‍याशी अपने समर्थकों के साथ मतगणनास्‍थल के आसपास डेरा डाले हुए हैं। पुलिस-प्रशासन ने चुस्‍त-दुरुस्‍त सुरक्षा का इंतजाम रखा है, ताकि परिणाम आने के बाद आसामाजिक तत्‍व उपद्रव न करें सकें। तस्‍वीरों के माध्‍यम से देखें मतगणना की पूरी जानकारी।

(नवादा में मतगणना केंद्र के बाहर समर्थकों की भीड़। जागरण।)

(औरंगाबाद के मतगणना केंद्र पर प्रमाणपत्र देखकर प्रवेश कराते कर्मी। जागरण।)

(नवादा में ड्राप गेट पर मजिस्ट्रेट के लेट पहुंचने पर फटकार लगाते एसडीएम। जागरण।)

(नवादा में सहायता केंद्र पर जानकारी प्राप्त करते मतगणना कर्मी। जागरण।)

(कैमूर के मोहनिया बाजार समिति मतगणनास्थल के बाहर लोगों की जुटी भीड़। जागरण।)

(गया के मतगणना हॉल में प्रवेश से पहले मतगणना अभिकर्ता के पास रह कागजात की जांच करती पुलिस। जागरण।)

(नवादा के मतगणना केंद्र पर ड्यूटी के दौरान बातचीत और मोबाइल में व्‍यस्‍त महिला पुलिसकर्मी। जागरण।)

(गया के सिटी एसपी राकेश कुमार ने मतगणना हॉल पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा। जागरण।)

 

(गया के खिजरसराय मतगणना हॉल के अंदर वो‍टों की गिनती में जुटे कर्मी। जागरण।)

 

(औरंगाबाद में मतगणना केंद्र के पास फूलों की दुकान लगाता युवक। जागरण।)

(नवादा : चलो, पेट-पूजा हो जाए। अपने साथियों के लिए नाश्ता के डिब्‍बे और पानी की बोतलें लेकर जाता पुलिस जवान। जागरण।)

chat bot
आपका साथी