Bihar Panchayat Chunav 2021: धनबल, जन समर्थन, व्यवहार सबकी समीक्षा कर रहे शेरघाटी के वोटर

श्रीरामपुर पंचायत के वरवां गांव में रविवार की सुबह लगभग 8 बजे गांव के वटवृक्ष के छाया तले बने चबूतरा पर 10-20 लोग जमा हैं। चुनावी चौपाल चल रहा है। संभावित उम्मीदवारों की चर्चा जारी है। प्रत्याशियों का धनबल जन समर्थन व्यवहार संस्कार सबकी समीक्षा हो रही है।

By Prashant KumarEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 05:26 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 05:26 PM (IST)
Bihar Panchayat Chunav 2021: धनबल, जन समर्थन, व्यवहार सबकी समीक्षा कर रहे शेरघाटी के वोटर
शेरघाटी में चौपाल लगा समीक्षा कर रहे वोटर। जागरण।

संवाद सहयोगी, शेरघाटी (गया)। प्रखंड क्षेत्र के श्रीरामपुर पंचायत के वरवां गांव में रविवार की सुबह लगभग 8 बजे गांव के वटवृक्ष के छाया तले बने चबूतरा पर 10-20 लोग जमा हैं। चुनावी चौपाल चल रहा है। संभावित उम्मीदवारों की चर्चा जारी है। प्रत्याशियों का धनबल, जन समर्थन, व्यवहार संस्कार सबकी समीक्षा हो रही है। गांव की संस्कारशाला के अनुसार बिना भेदभाव किए समर्थन के मुद्दे पर मतदाता चुप हो जाते हैं। लेकिन वह यह जरूर कहते कि जो गांव और पंचायत का विकास करेंगे हम उनके साथ रहेंगे। फिलहाल वे किसी भी उम्मीदवार को निराश करना नहीं चाहते। पंचायत का दूसरा ²श्य वरवां गांव से आधा किलोमीटर दूर उत्क्रमित उच्च विद्यालय बीटी बीघा के समीप संभावित उम्मीदवारों के समर्थकों का जमा हुजूम  रहा।

समर्थक उत्साह से लबरेज अपने प्रत्याशी के समर्थन में जत्था बनाकर बाइक के माध्यम से समर्थन बल प्रदर्शित कर रहे हैं। इसी प्रकार पंचायत के नदी पार बनियाडीह और बंदोहरी गांव में देखने को मिली। संभावित मुखिया उम्मीदवार हाथ जोड़कर जन समर्थन मांगते दिखे। पूरी विनम्रता और सादगी से मुखिया पद के लिए नामांकन करने हेतु नेताजी आमंत्रण भी देते जा रहे हैं। यह हाल केवल एक उम्मीदवार का नहीं बल्कि संभावित सारे उम्मीदवारों का है। कोई दोपहिया, कोई चार पहिया तो कोई पैदल ही चल कर मतदाताओं को अपनी और खींचने के लिए चुनावी मैदान में कूद पड़े हैं।

श्रीरामपुर गांव में नेताजी दो चार समर्थकों के साथ अपने चार पहिया वाहन से एक बार फिर विश्वास करने और समर्थन देने की गुजारिश करते दिखे। इसके अलावा फ्लेक्स बोर्ड और डिजिटल प्रचार के माध्यम से उम्मीदवारी का प्रचार जोर पकड़ चुका है। पंचायत के गांव से गलियों तक चुनावी रंग में रंगना शुरू हो गया है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2021 में डिजिटल प्रचार का महत्त्व बढ़ता दिख रहा है। हर लोग अपने मोबाइल पर उम्मीदवारों द्वारा किया जा रहा प्रचार से आकलन करना शुरू कर दिए हैं। मतदाता उम्मीदवार से कम नहीं है। वह अंतिम समय तक अपना पता नहीं खोलते।

chat bot
आपका साथी