बिहार पंचायत चुनाव 2021: गया में मतदान केन्द्रों तक जाने के लिए तैयार हुआ रूट चाट, दिए गए ये निर्देश

बिहार पंचायत चुनाव 2021 गया में पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासन के स्तर से तैयरियां तेजी से की जा रही हैं। मतदान केन्द्रों तक जाने में मतदान कर्मियों को कोई तकलीफ नहीं हो इसके लिए रूट चार्ट तैयाार कर लिया गया है।

By Rahul KumarEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 05:33 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 05:33 PM (IST)
बिहार पंचायत चुनाव 2021: गया में मतदान केन्द्रों तक जाने के लिए तैयार हुआ रूट चाट, दिए गए ये निर्देश
गया नगर प्रखंड में पंचायत चुनाव कराने की तैयारी शुरू। सांकेतिक तस्वीर

मानपुर( गया) जागरण संवाददाता। पंचायत चुनाव को लेकर जिलें में प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गईं हैं। नौवें चरण 29 नवंबर को नगर प्रखंड में पंचायत चुनाव होना है।16 पंचायत के 218 मतदान केंद्रों पर 118282 मतदाता अपना बहुमूल्य मत का प्रयोग करेंगे। इन्हीं मतदाता के बहुमूल्य मत से मुखिया, पंचायत समिति सदस्य , वार्ड सदस्य, पंच एवं सरपंच का चयन होगा। जो पांच साल तक अपने पंचायत में विकास की बागडोर संभालेंगे एवं लोगों को न्याय दिलाएंगे। चुनाव पूरे पारदर्शिता के साथ शांति पूर्ण कराने के लिए प्रशासन के लोग जुटे हैं।

तैयार हुआ रूट चाट 

मतदान केंद्र तक मतदान कर्मियों को जाने में तनिक भी परेशानी का सामना करना नहीं पड़े। इसके लिए रूट चार्ट तैयार किया गया है। जिसमें तमाम मतदान केंद्र तक जाने का सुलभ रास्ता दर्शाया गया है। चार एवं दो चक्का  वाहन कहां तक जाएगी इसका भी उल्लेख रूट चार्ट में किया गया है। सभी कलस्टर सेंटर पर रूट चार्ट मौजूद रहेगा।

बूथों का भौतिक सत्यापन 

मतदान केंद्रों पर पेयजल, शौचालय एवं बिजली होना अनिवार्य है। इसके लिए नगर प्रखंड के 218 मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन किया गया। जिस मतदान केंद्र पर पेयजल, शौचालय एवं बिजली की सुविधा उपलब्ध नहीं है। वहां के प्रभारी को उक्त व्यवस्था जल्द से जल्द करने का निर्देश दिया गया है।

नगर प्रखंड के सहायक निर्वाचन पदाधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि नगर प्रखंड में नौवां चरण 29 नवंबर को चुनाव होना है। इसकी तैयारी में प्रशासनिक अधिकारी जुटे हैं। नामांकन से लेकर शांति पूर्ण चुनाव कराना हमारा पहला प्राथमिकता है।  चुनाव पूरे पारदर्शीता के साथ कराई जाएगी। 

पंचायत का नाम- मतदाताओं की संख्या- वार्ड की संख्या 

1 केशरूधर्मपुर    - 6982        - 12 

2 अमराहा          - 10160       - 16

3 चाकंद            - 8991           - 15 

4 मदनविगहा   - 7428           - 13 

5 रसलपुर        - 8226             - 15 

6 वारा             - 8846              - 14 

7 कोरमा          - 8773             - 14 

8 चुरी              -6018               - 14 

9 कुजाप          - 8283               - 14 

10 कंडी          - 7269              - 14 

11 कुजापी      - 6046              - 10 

12 घुठिया     - 7596               - 14 

13 औरवां      - 8154               - 14 

14 धनसीर    - 6398               - 13 

15 नैली        - 6877               - 13 

16 खिरियावां - 2177            - 4 

chat bot
आपका साथी