Bihar Panchayat Chunav 2021: बडे़ अरमान से वार्ड सदस्य पद के लिए किया नामांकन, बाहर निकलते ही पुलिस ने किया गिरफ्तार

बड़े अरमानों से वार्ड सदस्य पद के लिए नामांकन करने आए प्रत्याशी को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार प्रत्याशी मोहड़ा प्रखंड के पसिया गांव निवासी विकास कुमार है। विकास अपने प्रस्तावक के साथ मोहड़ा प्रखंड कार्यालय में नामांकन कराने आया था।

By Sumita JaiswalEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 11:25 AM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 01:04 PM (IST)
Bihar Panchayat Chunav 2021: बडे़ अरमान से वार्ड सदस्य पद के लिए किया नामांकन, बाहर निकलते ही पुलिस ने किया गिरफ्तार
वार्ड सदस्य पद के लिए नामांकन के बाद प्रत्‍याशी को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस। जागरण फोटो।

अतरी (गया), संवाद सूत्र। बड़े अरमानों से वार्ड सदस्य पद के लिए नामांकन करने आए प्रत्याशी को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार प्रत्याशी मोहड़ा प्रखंड के पसिया गांव निवासी विकास कुमार है। विकास अपने प्रस्तावक के साथ मोहड़ा प्रखंड कार्यालय में वार्ड सदस्य पद के लिए नामांकन दाखिल करने आया था और जब नामांकन दाखिल कर कार्यालय से वापस अपने घर के लिए निकला तो अतरी थाना की पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

अतरी थाना क्षेत्र मोहड़ा प्रखंड के सारसु पंचायत अंतर्गत  पसिया गांव निवासी शंभू साव के बेटा विकास कुमार शुक्रवार को अपने प्रस्तावक के साथ मोहड़ा प्रखंड कार्यालय में वार्ड सदस्य पद के लिए नामांकन दाखिल करने आया था। चंदन टीका किए हुए था। चेहरे पर खुशी झलक रही थी। मगर जब नामांकन दाखिल कर कार्यालय से वापस अपने घर के लिए निकला तो अतरी थाना की पुलिस ने उसे रास्‍ते में ही गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक के पिता शंभू साव ने बताया की फरवरी माह में  अपना चचेरा भाई भोली साव से घरेलू बात को लेकर झगड़ा हुआ था। झगड़ा के दौरान बबलु साव की पत्नी सुग्गी देवी  का हाथ टूट गया था। उन्ही के द्वारा अतरी थाना में  चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। जिसके कारण पुलिस ने बेटे को गिरफ्तार किया है।

इस संबंध में थाना अध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि पसिया गांव निवासी विकास कुमार अतरी थाना कांड संख्या 53/21 का अभियुक्त है। अतरी थाना में  फरवरी माह में सुग्गी देवी के द्वारा  प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इसी सिलसिले में उसे शुक्रवार को मोहड़ा प्रखंड परिसर से गिरफ्तार किया गया था। शनिवार को जेल भेज दिया गया है।

29 अभ्यर्थियों ने लिया नाम वापस

टिकारी पंचायत चुनाव में नामांकन दाखिल करने वाले विभिन्न पदों के 29 अभ्यर्थियों ने अपना नाम वापस ले लिया। नामांकन वापस लेने वाले अभ्यर्थियों में 12 मुखिया, 13 वार्ड सदस्य, 3 ग्राम कचहरी पंच और 1 पंचायत समिति सदस्य पद के उम्मीदवार शामिल हैं।

chat bot
आपका साथी