Bihar Panchayat Chunav 2021: गोविंदपुर में वार्ड के एक और पंच के 46 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, पंच के सात पद रिक्त

पंच के पद के लिए पूरे 9 पंचायत में कुल 121 पद है जिसके लिए 197 अभ्यर्थी ने नामांकन किया। 9 पंचायत के विभिन्न विभिन्न वार्ड से 46 पंच उम्‍मीदवार निर्विरोध चुने गए। विभिन्न वार्ड के सीट पंच सदस्य के लिए रिक्त हो गए। इसमें किसी ने नामांकन नहीं किया।

By Sumita JaiswalEdited By: Publish:Tue, 14 Sep 2021 11:40 AM (IST) Updated:Tue, 14 Sep 2021 11:40 AM (IST)
Bihar Panchayat Chunav 2021: गोविंदपुर में वार्ड के एक और पंच के 46 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, पंच के सात पद रिक्त
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सोमवार को नाम वापसी हुई, सांकेतिक तस्‍वीर।

गोविंदपुर (नवादा), संवाद सूत्र। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सोमवार को नाम वापसी व चुनाव चिन्ह आवंटन को लेकर प्रखंड परिसर में गहमा गहमी बन रही। नाम वापसी के अंतिम दिन 5 मुखिया और 4 वार्ड सदस्य ने अपना नाम वापस ले लिया। बीडीओ नीरज कुमार राय ने बताया कि प्रखंड के 9 पंचायत में मुखिया पद के लिये 82 नामांकन हुआ था। जिसमे गोङ्क्षवदपुर पंचायत मुखिया पद के लिये 8 नामांकन किया गया था जिसमे 1 मुखिया प्रत्याशी सबिदा प्रवीण ने अपना नाम वापस ले लिया। बकसोती पंचायत में 13 मुखिया पद के लिये नामांकन हुआ था उसमें एक मुखिया प्रत्याशी दुलारी देवी ने नाम वापस लिया।

इसी तरह विशनपुर पंचायत में सबसे ज्यादा 14 मुखिया प्रत्याशी ने नामांकन कराया। उसमें 1 प्रत्याशी अवधेश प्रसाद यादव ने नामांकन वापस लिया। सुघड़ी पंचायत में 5 मुखिया प्रत्यशी का नामांकन हुआ था उसमें 1 मुखिया प्रत्याशी शिवानी कुमारी ने नाम वापस लिया। माधोपुर पंचायत में 1 मुखिया प्रत्याशी रविन्द्र कुमार ने अपना नाम वापस लिया। इसी तरह माधोपुर में कुल 12 मखिया प्रत्याशी ने नामंकन कराया था। नाम वापसी के बाद 78 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं।

इसी तरह प्रखंड के 121 वार्ड सदस्य पद के लिये 522 अभ्यर्थियों ने नामांकन कराया था। इसमें विशनपुर पंचायत के वार्ड 4 के प्रत्याशी निर्विरोध चुन लिये गए। वहीं वार्ड सदस्य के चार प्रत्याशी भवनपुर पंचायत से 1, बनियाबीघा पंचायत से 2 तथा 1 माधोपुर पंचायत से 1 ने नाम वापस ले लिया। इस तरह पूरे प्रखंड में 120 पद के लिए 517 उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं।

इसी तरह सरपंच पद 9 पद के लिये 50 नामांकन हुआ था। इसमें कोई भी नाम वापस नहीं लिया गया। बकसोती से 5,भवनपुर से 7,बुधवारा से 7,बनियाबीघा से 6,सुघड़ी से 3,माधोपुर से 5,गोविंदपुर से 7,सरकंडा से 3, और विशनपुर से 7 कुल 50 अभ्यर्थी सरपंच पद के लिये किस्मत आजमाएंगे।

अब पंचायत समिति पद के लिये पूरे प्रखंड में 12 सदस्य है इसके लिए कुल 72 अभ्यर्थी मैदान में दिखाई दे रहे हैं।

 इस पद में कोई भी नाम वापस नहीं लिया है। जो इस प्रकार है सरकंडा से 7,विशनपुर से 7,गोङ्क्षवदपुर से 8, बनियाबीघा से 6,माधोपुर से 4,सुघड़ी से 12,बकसोती से 5,बुधवारा से 8 और भवनपुर से 9 जो कुल मिलाकर 72 अभ्यर्थी पंचायत समिति पद के लिए किस्मत आजमाएंगे।

इसी तरह  पंच के पद के लिए पूरे 9 पंचायत में कुल 121 पद है, जिसके लिए 197 अभ्यर्थी ने नामांकन किया।  9 पंचायत के विभिन्न विभिन्न वार्ड से 46 पंच उम्‍मीदवार निर्विरोध चुने गए। विभिन्न वार्ड के सीट पंच सदस्य के लिए रिक्त हो गए। इसमें किसी ने नामांकन नहीं किया।

chat bot
आपका साथी