Bihar News: संवेदनशील स्‍थानों पर औरंगाबाद प्रशासन ने तैनात किए मजिस्‍ट्रेट-पुलिस पदाधिकारी

दुर्गापूजा पर विधि व्यवस्था को लेकर जिले के 189 स्‍थानों पर दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। दोनों पदाधिकारियों के साथ पुलिस बल भी तैनात हैं। दरअसल कोरोना काल के बाद पहली बार बिना मेला का दुर्गा पूजा पंडाल बनाए गए हैं।

By Prashant KumarEdited By: Publish:Thu, 14 Oct 2021 12:22 PM (IST) Updated:Thu, 14 Oct 2021 12:22 PM (IST)
Bihar News: संवेदनशील स्‍थानों पर औरंगाबाद प्रशासन ने तैनात किए मजिस्‍ट्रेट-पुलिस पदाधिकारी
भीड़ नियंत्रण के लिए तैनात किए गए पुलिसकर्मी। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर।

जागरण संवाददाता, भभुआ। दुर्गापूजा पर विधि व्यवस्था को लेकर जिले के 189 जगहों पर दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। दोनों पदाधिकारियों के साथ पुलिस बल भी तैनात हैं। दरअसल कोरोना काल के बाद पहली बार बिना मेला का दुर्गा पूजा पंडाल बनाए गए हैं। फिर भी भीड़ होने की आशा है। इसको ध्यान में रखते हुए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। दुर्गा पूजा में पंडाल में दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा से लेकर प्रतिमा विसर्जन तक कोई असुविधा न हो इसका पूरा ध्यान रख रहा है। दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति निर्देशित स्थल पर दिनांक 12 अक्टूबर से प्रारंभ होगी जो प्रतिमा विसर्जन तक रहेगी।

सीसीटीवी कैमरे से रखी जाएगी नजर

अष्टमी, नवमी व विजयादशमी को श्रद्धालुओं को नगर में आकर दर्शन करने का उम्मीद की जा रही है। ऐसे में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए जगह जगह पर सीसीटीवी कैमरा लगाए गए है। पूजा पंडाल में भी सीसीटीवी कैमरा लगाए गए है। पूजा समितियों को भी प्रशासन ने समझाया है कि उनको गाइडलाइन के तहत क्या क्या करना है। इसको ध्यान में रखते हुए ही नवमी व दशमी की भीड़ को ध्यान में रखते हुए आगे का कार्यवाही करना है।

प्रतिमा विसर्जन के लिए भी रखना होगा ध्यान

विजयादशमी के बाद मां का प्रतिमा का विसर्जन के लिए भी गाइडलाइन का पालन करना होगा। इस बार कोविड के नियमों का पालन करते हुए प्रतिमा के विर्सजन में जुलूस नहीं निकाला जाएगा। प्रतिमा के विसर्जन में सिर्फ दो वाहनों की अनुमति रहेगी। विसर्जन में 20 लोगों को ही जाने के अनुमति होगी।

किसी प्रकार की सूचना पर इस नंबर पर दें सूचना जिला नियंत्रण कक्ष - 06189- 222080 जिलाधिकारी - 06189 - 222250  - 9473191227 पुलिस अधीक्षक - 06189 - 223672 - 9431822979 एडीएम -        9473191228 एएसपी मुख्यालय - 8544428170 एसडीएम भभुआ - 06189 - 223221  -   9473191229 एसडीपीओ भभुआ - 9431800097 एसीएम मोहनियां - 06187 - 9473191230 एसडीपीओ मोहनियां - 9431800096

chat bot
आपका साथी