बिहार: भोजपुरी के मशहूर रिएल्‍टी शो नाच भोजपुरिया में औरंगाबाद के गोविंदा की टीम को मिली एंट्री

अपनी जिद से गोविंदा राज की टीम ने सफलता पाई। रिएल्‍टी शो में पूरी टीम के चयन से खुशी की लहर। गोविंदा राज शहर में डांस स्कूल चलाते हैं। कहा- बपचन से ही टेलीविजन पर आना मेरा सपना था ।

By Sumita JaiswalEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 09:18 AM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 09:18 AM (IST)
बिहार: भोजपुरी के मशहूर रिएल्‍टी शो नाच भोजपुरिया में औरंगाबाद के गोविंदा की टीम को मिली एंट्री
नाच भोजपुरिया में गोविंदा राज के चयन का एंट्री पास, जागरण फोटो।

दाउदनगर (औरंगाबाद), जागरण संवाददाता। बिहार के दाउदनगर शहर के नृत्य मास्टर एवं कलाकार गोविंदा राज और उसकी टीम को बड़ी कामयाबी मिली है। इनका चयन बिग गंगा टेलीविजन चैनल पर आने वाली भोजपुरी की सबसे बड़ी रिएल्‍टी शो 'नाच भोजपुरिया' में हुआ है। एंट्री पास, सर्टिफिकेट एवं शार्ट वीडियो मेल पर इन प्रतिभागियों को प्राप्त हो गया है। तीन सप्ताह पहले आनलाइन आडिशन देने के बाद लाकडाउन की वजह से शो को शुरू नहीं किया गया। जिसका अब काम शुरू होने वाला है। जानकारी के अनुसार सरकार की अनुमति के बाद इसके लिए दिनांक घोषित किया जाएगा। गोविंदा राज ने बताया कि अपनी जिद को आज सही साबित कर दिखाया। सपना बचपन से गायकी और नृत्य के माध्यम से टेलीविजन पर आना था। उन्‍होंने बताया कि उनकी टीम में डांस स्‍कूल के सह निर्देशक राजा कुमार के साथ मधुलिका, मुस्कान, स्नेहल, झिनी, रॉकी केशरी, छोटू, राजा गुप्ता, ऋषभ केशरी, ओम सोनी, प्रिंस गोस्वामी शामिल हैं।

ऐसे शुरू हुआ था गुनगुनाने का सफर

गोविंदाराज ने बताया कि वो पिछले 18 सालों से कला क्षेत्र में सक्रिय है। मगध अकादमी के क्लास यूकेजी में गुन गुना रहे थे, तभी एक शिक्षक ने उनसे पूरा गीत सुनाने को कहा और उसके बाद आने वाले स्कूल के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में भाग लेने का मौका मिला। सिलसिला शुरू हुआ और कई लोकल प्रतियोगिता जीत कर सिंगिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। इनके पिता कृष्णा प्रसाद (अब स्वर्गीय) ने उन्‍हें खूब प्रोत्‍साहित किया।

यात्रा में मिले कई मददगार व प्रेरित करने वाले

गोविंदा ने बताया कि एसडीओ कुमारी अनुपम सिंह, डॉ. प्रकाश चंद्रा ने मदद और प्रेरित कर हौसला बढ़ाया। इनके अलावा बहन पूनम गुप्ता, मित्र राहुल, गप्पू और राज साहू की मदद से खुद का डांस स्कूल खोला। बाइक से औरंगाबाद जाकर अपने डांस गुरु रिंकी सिन्हा से डांस सीख कर खुद को अपडेट किया। इसने पिता, माता, भाई-बहन के साथ पूर्व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजकुमार तिवारी, थाना प्रभारी अरविंद कुमार गौतम, विद्या निकेतन के सीएमडी सुरेश कुमार गुप्ता एवं सीईओ आनंद प्रकाश, अरुण कुमार यादव को धन्यवाद किया।

chat bot
आपका साथी