Goh Election 2020: गोह में जातीय वोटों का बंटवारा रोकना बड़ी चुनौती बागी बिगाड़ सकते हैं जीत हार का समीकरण

Goh Election News 2020 गोह विधानसभा सीट पर 17 प्रत्‍याशी मैदान में हैं। यहां जातीय वोटों का बंटवारा रोकना हर दल के लिए चुनौती होगी। साथ ही बागी उम्‍मीदवारों की वजह से दलों के आधार वोट में भी सेंध लगने से इन्‍कार नहीं किया जा सकता।

By Bihar News NetworkEdited By: Publish:Tue, 27 Oct 2020 04:42 PM (IST) Updated:Wed, 28 Oct 2020 09:52 PM (IST)
Goh Election 2020: गोह में जातीय वोटों का बंटवारा रोकना बड़ी चुनौती बागी बिगाड़ सकते हैं जीत हार का समीकरण
गोह में बिहार विधानसभा चुनाव की प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर।

जेएनएन, औरंगाबाद। गोह विधानसभा में एनडीए से भाजपा के विधायक मनोज शर्मा फिर चुनावी मैदान में हैं। जबकि महागठबंधन से राजद के भीम कुमार किस्मत आजमा रहे हैं। जदयू के टिकट पर तीन बार विधायक रहे डॉ. रणविजय कुमार सिंह बगावत कर रालोसपा के टिकट पर चुनावी मैदान में कूदे हैं। दरअसल पूर्व व वर्तमान  विधायक एक ही जाति से आते हैं। इसलिए जातीय वोटों के बंटवारे से इन्कार नहीं किया जा सकता। साथ ही बागियों से वोट बचाना भी आसान नहीं होगा। यहां लड़ाई त्रिकोणीय होती दिख रही है। कुल 17 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। पुनपुन बराज परियोजना समेत स्थानीय मुद्दे प्रमुखता से उठ रहे हैं। मतदान के बाद सभी 17 प्रत्‍याशियों के भाग्‍य वोटिंग मशीन में कैद हो गया है।

पिछले चुनाव में जदयू और राजद के साथ रहने के बावजूद भाजपा प्रत्याशी मनोज शर्मा जीतने में सफल रहे थे। मनोज शर्मा ने लगातार तीन चुनाव जीतने वाले जदयू प्रत्याशी रणविजय सिंह को सात हजार से ज्यादा मतों से हराया था। हालांकि इस सीट को जदयू के दबदबे वाला माना जाता है। पिछले पांच चुनावों में से तीन बार जदयू के प्रत्याशी यहां से जीते। एक बार समता पार्टी को भी जीत मिली। इस सीट पर यादव, मुस्लिम, राजपूत, भूमिहार और पासवान मतदाताओं की अच्छी संख्या है। हसपुरा और गोह प्रखंड को मिलाकर इस विधानसभा का गठन किया गया है। इस सीट पर अबतक कुल 15 बार विधानसभा चुनाव हो चुका है। चार बार सीपीआइ, कांग्रेस और जदयू तीन बार और भाजपा एक बार चुनाव जीत चुकी है। कांग्रेस यहां अंतिम बार  1985 में जीती थी।

 पिछले सात चुनावों में इन्होंने किया प्रतिनिधित्व

1990 राम शरण यादव सीपीआइ

1995 राम शरण यादव सीपीआइ

2000 देव कुमार शर्मा समता पार्टी

2005 (फरवरी) डॉ. रणविजय कुमार जदयू

2005 (अक्टूबर) डॉ. रणविजय कुमार जदयू

2010 डॉ. रणविजय कुमार जदयू

2015 मनोज कुमार शर्मा भाजपा

कुल मतदाता: 2.38 लाख

पुरुष मतदाता: 1 लाख 25 हजार

महिला मतदाता: 1 लाख 13 हजार

chat bot
आपका साथी