Bihar Crime: डोभी में हत्या कर बदमाशों ने रिक्शा चालक का शव फेंका, वजह तलाश रही गया पुलिस

गया-डोभी सड़क मार्ग पर ओराना पईन के पास से शनिवार को 45 वर्षीय रिक्शा चालक का शव मिला। शव मिलने की सूचना पुलिस को दी गई इसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कालेज सह अस्पताल भेज दिया है।

By Prashant KumarEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 03:54 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 03:54 PM (IST)
Bihar Crime: डोभी में हत्या कर बदमाशों ने रिक्शा चालक का शव फेंका, वजह तलाश रही गया पुलिस
रिक्‍शा चालक की हत्‍या कर शव फेंका। सांकेतिक तस्‍वीर।

संवाद सूत्र, डोभी (गया)। गया-डोभी सड़क मार्ग पर ओराना पईन के पास से शनिवार को 45 वर्षीय रिक्शा चालक का शव मिला। शव मिलने की सूचना पुलिस को दी गई, इसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कालेज सह अस्पताल भेज दिया है। मृतक की पहचान बारी गांव के गणेश पासवान के रूप में हुई है। घटना के संदर्भ में मृतक की पत्नी रेणु देवी ने बताया कि रोज की तरह शुक्रवार को सुबह रिक्शा लेकर घर से निकला था। देर रात तक घर नहीं लौटने पर पूरा परिवार खोजने लगा, लेकिन कोई पता नहीं चला। शनिवार की सुबह बारी जाने के नए रास्ते के बीच में ओराना पईन के पास किसी का शव होने की बात गांव के लोगों ने बताई। गांव के लोगों ने ही पति के शव के बारे में जानकारी दिया। गणेश पासवान के गले में रस्सी और बाईं आंख के पास गहरी चोट का निशान था, जिससे यह प्रतीत होता है कि बदमाशों ने रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को पईन में फेंक दिया। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि हत्या हुई है या फिर और कुछ है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही संभव हो पाएगा। घटनास्थल के पास से कोई सामान भी बरामद नही हुआ है। मृतक के पैकेट से 250 रुपये भी मिले हैं।

महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

संवाद सूत्र, मोहनपुर: थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव में शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत हो गई। मृतका के स्वजनों ने ससुराल वालों पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष गांव पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए गया भेज दिए। थानाध्यक्ष विकास चंद्र यादव ने बताया कि मृतक गुडिय़ा देवी उम्र लगभग 30 वर्ष है। गुडिय़ा का पति बाहर में काम करता है और वह ससुराल में अपने सास-ससुर से अलग रहती थी।

उन्होंने कहा कि प्रथमदृष्टया से सुसाइड का मामला लगता है, लेकिन मृतक की माता सुनैना देवी ने थाने को लिखित आवेदन देते हुए मृतक गुडिय़ा के ससुर तिलेश्वर पासवान, सास चमेली देवी, आरती देवी देवंती देवी, सुरेन्द्र पासवान, उदय पासवान को नामजद आरोपित बनाया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि मेरी बेटी को उक्त सभी लोग मिलकर गला दबाकर कर हत्या कर दिया है। मृतका तीन बच्चे की मां थी। माता-पिता का रो-रो कर बुरा हाल बना हुआ है। थानाध्यक्ष ने कहा कि अभी लिखित आवेदन मृतका की मां द्वारा दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

chat bot
आपका साथी