Bihar Crime: रोहतास में ऑटो चालक को अपराधियों ने मारी गोली, लूट के इरादे से रोकना चाह रहे थे वाहन

नगर थाना क्षेत्र के शेरशाह रौजा के समीप स्थित ईदगाह के पास गुरुवार को हथियारबंद अज्ञात अपराधियों ने गोली मार घायल कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गोली लगने से शहर के भारतीगंज निवासी 20 वर्षीय अंकुश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।

By Prashant KumarEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 12:48 PM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 12:48 PM (IST)
Bihar Crime: रोहतास में ऑटो चालक को अपराधियों ने मारी गोली, लूट के इरादे से रोकना चाह रहे थे वाहन
गोली लगने के बाद अस्‍पताल में भर्ती ऑटो चालक। जागरण।

जागरण संवाददाता, सासाराम। नगर थाना क्षेत्र के शेरशाह रौजा के समीप स्थित ईदगाह के पास  गुरुवार को हथियारबंद अज्ञात अपराधियों ने गोली मार घायल कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गोली लगने से शहर के भारतीगंज निवासी 20 वर्षीय अंकुश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने प्रारंभिक चिकित्सा के बाद बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार घायल युवक के पेट के निचले हिस्से में गोेली लगी है है। एक्सरे रिपोर्ट में यह बात सामने आई है। बताया जाता है युवक शहर में ऑटो चला कर अपना जीवन यापन  करता है।

घायल ऑटो चालक ने बताया कि वह मूल रूप से नौहटा का रहने वाला है। वह शहर में किराए के मकान लेकर रहता है। गुरुवार की सुबह जब अपने घर से ऑटो लेकर जा रहा था तो ईदगाह के पास कुछ युवक आपस में झगड़ा कर रहे थे। मौके पर मौजूद हथियारबंद युवकों ने ऑटो रोकने के लिए इशारा किया। ऑटो नहीं रोकने पर बाइक पर सवार एक हथियारबंद युवक ने ऑटो चालक को गोली मार दी। युवक को आखिर किस रंजिश में गोली मारी गई फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है। नगर  थानाध्यक्ष कामाख्या नारायण सिंह  ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि युवक के परिजन द्वारा फिलहाल किसी से दुश्मनी की बात नहीं बता रहे है। नगर थानाध्यक्ष बताया कि घटना की जांच की जा रही है। बताया कि इस कांड में संलिप्त अभियुक्तों की जल्द से जल्द पहचान कर उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।  इस संबंध में आवश्यक निर्देश दिया गया है।

वहीं शहर में दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना से आसपास के इलाके के लोग भी दहशत में है। बताते चलें कि लगभग दो माह पूर्व में भी एक चाय दुकानदार जय हिंद गुप्ता को दुकान जाने के क्रम में अपराधियों ने गोली मार दी थी। 4 वर्ष पहले भी इस इलाके में हथियारबंद अपराधियों ने फजलगंज जा रहे एक व्यक्ति को गोली मार हत्या कर दी थी। पिछले कई वर्षों से इस इलाके में अपराधिक गतिविधियां बढ़ जाने से पुलिस की गश्ती व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह खड़ा होने लगा है ।

chat bot
आपका साथी