Bihar CoronaVirus THREAT: कोरोना से रक्षा के लिए अब भगवान की शरण में लोग, गया में आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ

Bihar CoronaVirus THREAT बिहार में कोरोनावायरस से रक्षा के लिए अब लोग भगवान की शरण में भी जाने लगे हैं। गया में आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ इसी की कड़ी है। वहां आम जन की कोरोना से रक्षा के लिए भगवान सूर्य की आराधना की गई है।

By Amit AlokEdited By: Publish:Mon, 12 Apr 2021 10:21 AM (IST) Updated:Mon, 12 Apr 2021 10:24 AM (IST)
Bihar CoronaVirus THREAT: कोरोना से रक्षा के लिए अब भगवान की शरण में लोग, गया में आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ
कोरोना से रक्षा के लिए गया में भगवान भास्‍कर की पूजा। तस्‍वीर: जागरण

गया, जागरण संवाददाता। Bihar CoronaVirus ALERT बिहार में कोरोनावायरस संक्रमण (CoronaVirus Infection) के आंकड़े लगताार बढ़ते जा रहे हैं। इससे बचाव के एहतियाती उपायों व इलाज के बीच अब लोग भगवान की शरण में भी जाने लगे हैं। बिहार के गया जिले में कोरोनावायरस संक्रमण से आम जन की रक्षा के लिए ब्राह्मणों ने भगवान सूर्य की आराधना शुरू की है। भारत युवा चेतना मंच के तत्वावधान में महामारी से रक्षा के लिए आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ किया गया। भगवान भास्कर के आराधना उपरांत आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करके खीर का प्रसाद श्रद्धालुओं में वितरित किया गया।

आदित्य हृदय का स्त्रोत पाठ कर कोरोना से रक्षा की कामना

भारत युवा चेतना मंच की ओर से ब्राह्मणों ने अपने घर पर ही शारीरिक दूरी का पालन करते हुए आदित्य हृदय का स्त्रोत पाठ कर भगवान सूर्य से कोरोनावायरस से रक्षा की कामना की।  मंच के अध्यात्म प्रकोष्ठ के अध्यक्ष आचार्य लाल भूषण मिश्र एवं आचार्य अखिलेश कुमार मिश्र उर्फ विधायक जी के नेतृत्व में वैदिक कार्यक्रम किया गया। इस आयोजन में संतोष कुमार मिश्र, सुरेश कुमार मिश्र, आयुष कुमार मिश्र का सहयोग रहा।

अब तक सैकड़ों की जा चुकी जान, लाखों इसकी चपेट में

मंच के संस्थापक सचिव रविभूषण पाठक ने कहा कि कोरोनावायरस पूरे विश्व के लोगों को डराए हुए है। अब तक सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है। लाखों व्यक्ति इसकी चपेट में आए हैं। ऐसे में अब भगवान भास्कर की शरण में जाकर उनसे विश्व की रक्षा के लिए कामना की जा रही है।

मास्क लगाने व शारीरिक दूरी का पालन करने की अपील

वैदिक मंत्रोचार और आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करके भगवान सूर्य से कोरोना वायरस से मुक्ति दिलाने के लिए प्रार्थना की जा रही है। मंच से जुड़े ब्राह्मणों ने आम जनों से बपील की है कि वे सरकार और जिला प्रशासन के द्वारा कोरोना संक्रमण से बचाव की गाइडलाइन का पालन करें। अपने टोला-मोहल्ला के लोगों को भी मास्क पहनकर रहने के लिए बताएं। साथ ही शारीरिक दूरी का पालन करें। मंच की ओर से पात्र उम्र वाले लोगों से आगे आकर टीका लगवाने की अपील भी की गई। ब्राह्मणों ने विश्वास जताया कि संकट की घड़ी में भगवान सूर्य हमेशा ही अपने जनमानस की रक्षा करते हैं। भगवान भास्कर सूर्य इस बार भी कोरोना जैसी आपदा से छुटकारा दिलाने में अपनी दया दिखाएंगे।

chat bot
आपका साथी