बिहार चुनाव 2020ः गया में कोरोना से बचाने को बूथ किया जा रहा सैनिटाइज, विशेष टीम रख रही नजर

प्रथम चरण के चुनाव के लिए 28 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। मतदान से पूर्व मतदाताओं को करोना महामारी से बचाने के लिए विशेष अभियान शुरू किया गया है। गया शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बने बूथों को सैनिटाइज करने की प्रक्रिया शुरू की गई है।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 12:33 PM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 12:33 PM (IST)
बिहार चुनाव 2020ः गया में कोरोना से बचाने को बूथ किया जा रहा सैनिटाइज, विशेष टीम रख रही नजर
थम चरण के चुनाव के लिए 28 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे।

गया. जेएनएन। बिहार विधानसभा चुनाव में मतदान के लिए महज दो दिन शेष रह गए हैं। प्रथम चरण के चुनाव के लिए 28 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। मतदान से पूर्व मतदाताओं को करोना महामारी से बचाने के लिए विशेष अभियान शुरू किया गया है। गया शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बने बूथों को सैनिटाइज करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। ताकि वोट डालने आने वाले मतदाताओं को कोरोना संक्रमित होने से बचाया जा सके।

गया नगर निगम को सैनिटाइजेशन का काम

इसी क्रम में शहरी विधानसभा क्षेत्र के मैं सोमवार को बूथों का सैनिटाइज करने का कार्य आरंभ हुआ। सैनिटाइज करने की जिम्मेदारी गया नगर निगम के कर्मियों को सौंपी गई है। नगर निगम ने गया शहर को कई भागों में बांट कर विशेष वाहन और कर्मियों को लगाकर सैनिटाइज करने का कार्य कर रहा है, ताकि मतदाताओं के मन से भय समाप्त किया जा सके। सैनिटाइजर कराने और निगरानी करने के लिए कई स्तर पर टीम गठित है, जो लगातार सैनिटाइज करने वाले कर्मियों की मॉनीटरिंग कर रही है। जिससे सैनिटाइज करने का काम समय पर पूरा किया जा सके।

हर बूथ पर युद्धस्तर पर हो रहा कार्य

सैनिटाइजेशन का कार्य भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिला प्रशासन की देखरेख में कराया जा रहा है। प्रशासन की मानें तो सतर्कता और सावधानी के दृष्टिकोण से जितने भी सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों में मतदान केंद्र हैं, उन्हें सैनिटाइज कराना है। इसके पीछे मंशा यह है कि बूथों तक आने वाले मतदाताओं के मन से भय समाप्त किया जा सके और निर्भीक होकर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।

इसबार तीन चरणों में चुनाव

कोरोना वायरस की वजह से इसबार बिहार विधानसभा चुनाव तीन चरणों में होगा। कुल 243 सीटों के लिए पहले फेज में वोट 28 अक्टूबर को डाले जाएंगे। इसके बाद दूसरे चरण में तीन नवंबर तो तीसरे में सात नवंबर को मतदान होगा। चुनाव का परिणाम 10 नवंबर को घोषित कर दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी