बिहार के गया में बड़ा हादसा, हाईवा और कार की टक्कर में सात लोगों की घटनास्थल पर मौत

कार झारखंड से आ रही थी। गया के डोभी चतरा रोड पर शाम को दुर्घटना हुई। कार को गैस कटर से काटकर शव निकाले गए। हादसे में कुछ लोग घायल भी हुए हैं जिनका इलाज नजदीकी अस्पताल में चल रहा है।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 06:38 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 07:31 AM (IST)
बिहार के गया में बड़ा हादसा, हाईवा और कार की टक्कर में सात लोगों की घटनास्थल पर मौत
गया में सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। प्रतीकात्मक तस्वीर।

संवाद सूत्र, डोभी : गया जिले के डोभी थाना अंतर्गत कंजियार गांव के समीप डोभी-चतरा मार्ग पर शुक्रवार की शाम कार और हाईवा की सीधी टक्कर में कार सवार सात लोगों की मौत हो गई। घटनास्थल पर डोभी थाना की पुलिस को कार में फंसे शवों को निकालने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। बारिश के कारण परेशानी हो रही है। गैस कटर से कार के गेट को काट शव को निकाल पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज भेजा जा रहा है।

पुलिस ने सातों मृतकों की पहचान कर ली है। इनमें अभिनव कुमार 20 वर्ष पिता बेचकुन शर्मा,ग्राम बभना, थाना जहानाबाद, जिला जहानाबाद, शशि रंजन कुमार, 18 वर्ष,  पिता सुनील शर्मा, ग्राम कुबरी ,थाना करपी, जिला अरवल, पंकज कुमार ,22 वर्ष, पिता उदय यादव, ग्राम गुरारु, थाना गुरारु, जिला गया, डा.संदीप यादव, 25 वर्ष, पिता हरि यादव, ग्राम बरिया नवाडीह, थाना बाराचट्टी, जिला गया और संदीप कुमार यादव, 20 वर्ष, पिता शिवविजय यादव, ग्राम बरोरा, थाना गुरारु, जिला गया, रामचंद्र यादव (36) पिता रामरतन यादव, ग्राम कजरैला थाना गुरारु  जिला गया व धीरज शर्मा ग्राम काजी कसमा थाना रफीगंज जिला औरंगाबाद शामिल हैं। 

जानकारी के अनुसार इनोवा कार बीआर-01पीबी-7010 झारखंड की ओर से आ रही थी। दूसरी तरफ डोभी की ओर से हाईवा चतरा की ओर जा रहा था। दोनों वाहनों के बीच सीधी टक्कर हो गई। डोभी थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि झारखंड से आ रही कार पर कुल सात लोग सवार थे। छह लोगों की मौत घटनास्थल पर हो गई। दुर्घटना के बाद मार्ग पर यातायात बंद हो गया है। डोभी पीएससी के पास पर्याप्त एंबुलेंस नहीं है। पुलिस प्रशासन ने शव उठाने के लिए शेरघाटी और बाराचट्टी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से वाहन मंगाया गया। वरीय पुलिस अधीक्षक आदित्य कुमार ने बताया कि शवों की पहचान कराने को एसडीपीओ शेरघाटी, डोभी व बाराचट्टी थाना की पुलिस को भेजा गया। कार झारखंड से आ रही थी। जिस पर प्रेस लिखा हुआ है। इसकी जांच कराई जा रही है। 

chat bot
आपका साथी