भोजपुरी गायिका पूजा ने कह दी बड़ी बात, बोलीं- आगे बढ़ने के लिए क्या बहन-बेटी के बारे में अश्लील गाएंगे?

भोजपुरी गीत संगीत को अश्लीलता का पर्याय बना दिए जाने के बीच आज खुद भोजपुरी समाज उठ खड़ा हुआ है। इसका विरोध हो रहा है। कई कलाकार सामने आए और इस मुद्दे पर खुलकर अपने विचार व्यक्त किए।

By Prashant KumarEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 12:35 PM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 04:30 PM (IST)
भोजपुरी गायिका पूजा ने कह दी बड़ी बात, बोलीं- आगे बढ़ने के लिए क्या बहन-बेटी के बारे में अश्लील गाएंगे?
भोजपुरी गायिका पूजा पांडेय की तस्‍वीर। जागरण।

संवाद सहयोगी, दाउदनगर (औरंगाबाद)। भोजपुरी गीत संगीत को अश्लीलता का पर्याय बना दिए जाने के बीच आज खुद भोजपुरी समाज उठ खड़ा हुआ है। इसका विरोध हो रहा है। कई कलाकार सामने आए और इस मुद्दे पर खुलकर अपने विचार व्यक्त किए। भोजपुरी इंडस्ट्री में छह साल से एक्टिंग और सिंगिंग कर रही पूजा पांडे से उपेंद्र कश्यप ने विभिन्न मुद्दों पर मंगलवार को दाउदनगर में बातचीत की।

प्रश्न:- अपने संघर्ष और संघर्षरत युवाओं के बारे में आप क्या कहेंगी?

उत्तर : छह साल से इंडस्ट्री में हूं। तब इस मुकाम पर पहुंची। सब की बात सुनकर जो कई बार अच्छा नहीं लगा और मुकाम अभी छूना बाकी है। लोगों को मेहनत करनी चाहिए।

प्रश्न:- अश्लीलता को लेकर भोजपुरी समाज में विरोध की आवाज उठने लगी है। आप क्या कहेंगी?

उत्तर : अक्षरा सिंह भोजपुरी की हीरोइन हैं, अच्छी एक्टिंग करती हैं और उनके बारे में बहुत कुछ अनुचित बोला जाता है। यह गलत है। एक कलाकार दूसरे कलाकार के बारे में गलत कहता है यह गलत है। ऐसे गाना गाइए कि परिवार के साथ हम सुन सकते हैं। पब्लिक के प्यार से हम खड़ा हुए हैं। पब्लिक की वजह से कोई भी कलाकार आगे बढ़ता है। अश्लील गानें और एक दूसरे के खिलाफ अश्लील टीका टिप्पणी करना बंद करिए। दावा करती हूं यदि अश्लीलता को बंद नहीं किया गया तो मार्केट में कोई नहीं टिक पाएगा।

प्रश्न:- कुछ कलाकार यह कह रहे हैं कि आगे बढ़ने के लिए अश्लीलता का सहारा लिया। अब ऐसा नहीं करेंगे।

उत्तर : तो क्या? आगे बढ़ने के लिए अपने आपको बेच दोगे। क्या? अपना जमीर बेच दूंगी क्या? यह थोड़े मतलब है कि आगे बढ़ने के लिए किसी की बहन बेटी के बारे में गाएंगे। मेहनत करो। किसी का नाम लेकर गाते हो उसको कितना बुरा लगता होगा यह कभी सोचे हो।

प्रश्न:- अश्लील गाने और वीडियो के लिए कौन जिम्मेदार है?

उत्तर : अगला गाना देता हैं? उस पर कलाकार को अभिनय करना पड़ता है, गायकों को गाना पड़ता है। क्यों अश्लील गाना लिखते हो, क्यों गाते हो कि कलाकारों को उस पर अश्लील दृश्य देने पड़ते हैं, जरूरी नहीं कि हम गंदा गाना गाकर ही आगे बढ़ सकते हैं। ऐसा नहीं है। भरत शर्मा कितना अच्छा निर्गुण आते थे।

प्रश्न : तो क्या आप वादा करती हैं कि अब अश्लील गीत और वीडियो नहीं बनाएंगी?

उत्तर : हां वादा करती हूं कि अश्लील गीत अब नहीं आऊंगी और ना ही वीडियो बनाऊंगी। मेरा होली का एक गीत अश्लील है, लेकिन अब ऐसा नहीं करूंगी। यह दैनिक जागरण के पाठकों और भोजपुरी के श्रोताओं, दर्शकों से वादा करती हूं। और हाथ जोड़कर भोजपुरी के बादशाह लोगों से विनती करती हूं कि वह अश्लीलता को न परोसें, वरना समाज हमें कभी माफ नहीं करेगा।

chat bot
आपका साथी