सासाराम व बनारस का पनीर व खोवा खरीदने से पहले जांच कर लें, मिलावट हो तो यहां करें शिकायत

अगर आप दीपावली में छेना और खोवा खरीदने के लिए सोच रहे हैं तो थोड़ा सचेत रहे। त्योहार की मौसम में मिलावटी छेना व खोवा की भरमार रहती है। मिलावट कर मिठाई तैयार किया जाता है। पहले जांच कर लें। उसके बाद हीं खरीदारी करें।

By Sumita JaiswalEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 12:07 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 12:07 PM (IST)
सासाराम व बनारस का पनीर व खोवा खरीदने से पहले जांच कर लें, मिलावट हो तो यहां करें शिकायत
गया में दिवाली के अवसर पर करीब 50 क्विंटल पनीर व खोवा की खपत होती, सांकेतिक तस्‍वीर।

गया, जागरण संवाददाता। अगर आप दीपावली में छेना और खोवा खरीदने के लिए सोच रहे हैं, तो थोड़ा सचेत रहे। त्योहार की मौसम में मिलावटी छेना व खोवा की भरमार रहती है। मिलावट कर मिठाई तैयार किया जाता है। पहले जांच कर लें। उसके बाद हीं खरीदारी करें। मिलावटी छेना व खोवा से आपके सेहत पर बुरा असर पड़ेगा। शहर में छेना व खोवा की 40 दुकानें संचालित है, जहां त्योहार से पहले 20 से 25 क्विंटल की बिक्री होती थी, लेकिन दीपावली में इन दुकानों से 45 से 50 क्विंटल छेना व खोवा की बिक्री होने की अनुमान लगाया गया है। यहां के बाजार में सासाराम व बनारस से छेना, खोवा व पनीर आता है। चूंकि इस बार ट्रेनों का परिचालन कम है, इसलिए बनारस से आमद कम है, इसलिए सासाराम से छेना व खोवा की मांग अधिक है।

मिलावट का कैसे करें जांच

खाद्य संरक्षा के अभिहित पदाधिकारी मुकेश कश्यप बताते है कि अगर कोई भी ग्राहक किसी भी दुकान से छेना, खोवा व पनीर खरीदने जा रहे हैं। वैसे ग्राहक बहुत हीं सरल तरीके से इन सामान में मिलावट की जांच स्वयं कर कर सकते हैं। इसके लिए प्रयोगशाला में जाने की जरूरत नहीं होगी। कोई भी अपने पास ग्राहक आयोडीन टीच रखे। छेना, खोवा और पनीर पर तीन से चार बूंद आयोडीन टीच गिराए। पांच से सात मिनट के अंदर छेना, खोवा और पनीर का रंग काला हो जाता है, तो उसमें निश्चित तौर पर मिलावट किया गया है। उस सामान को कभी नहीं खरीदे। तुरंत इसकी शिकायत जयप्रकाश नारायण अस्पताल परिसर में संचालित स्वास्थ्य विभाग के खाद्य संरक्षा अभिहित अधिकारी के कार्यालय में करें। वैसे दुकानदार में पूर्व में भी कार्रवाई की गई थी। इस बार दीपावली में जांच के मिलावट पाए जाने पर कार्रवाई होगी।

अरारोट, मैदा और आटा मिक्स कर बिकता है छेना व खोवा

जानकार बताते है कि त्योहार के मौसम में छेना व खोवा में मिलावट बड़े पैमाने पर होता है। छेना व खोवा में अमूमन अररोट, मैदा और आटा का मिश्रण किया जाता है। इन सामान का मिश्रण कर आसानी से महंगे दामों पर बेचा जाता है।

मिलावट की सूचना पर करें शिकायत

खाद्य संरक्षा अधिकारी सह अभिहित अधिकारी मुकेश कश्यप ने बताया कि अगर किसी भी खाद्य पदार्थ के अलावा खोवा व पनीर में मिलावट की आशंका पर शिकायत कर सकते हैं।

chat bot
आपका साथी