आज भर सह लीजिए मौसम की तपिश, गया में कल से बदलेगा मौसम का मिजाज, चलेंगी तेज हवाएं

गया में कल से मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार 15 और 16 अप्रैल को घने बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही तेज हवाएं चलेंगी। हालांकि तापमान में बहुत कमी अाने की उम्‍मीद नहीं है।

By Vyas ChandraEdited By: Publish:Wed, 14 Apr 2021 10:26 AM (IST) Updated:Wed, 14 Apr 2021 10:26 AM (IST)
आज भर सह लीजिए मौसम की तपिश, गया में कल से बदलेगा मौसम का मिजाज, चलेंगी तेज हवाएं
सूरज की तपती गर्मी से मिलेगी कुछ राहत। प्रतीकात्‍मक फोटो

गया, जागरण संवाददाता। गया जिले में अभी अधिकतम तापमान 40 डिग्री  की गर्मी है। आने वाले 48 घंटों में मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। मौसमपूर्वानुमान के अनुसार बुधवार को आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। जबकि 15 और 16 अप्रैल को आसमान में बादल रहेंगे। 16 अप्रैल को गया के आसमान में घने बादल छाए रहने की आशंका है। इस दौरान तेज गति से हवा चलेगी।  16-20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक हवा बहने की संभावना जताई गई है। जिले में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है।

मौसम विज्ञानियों (Meteorologist) की मानें तो पिछले कुछ दिनों से पछुआ हवा के चलते तापमान में वृद्धि हुई है। अब दक्षिण- पश्चिम और उत्तर-पश्चिम हवा चलने की उम्मीद बनी है। जो वातावरण में नमी बढ़ाती है। नमी वाली हवा में इस तरह के मौसम के हालात बनते हैं।  आसमान में घने बादल देखने को मिलते हैं। कभी-कभी बारिश भी होती है। बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार ही रहने का अनुमान है। कल भी कुछ इसी तरह का तापमान रहेगा। यानी गर्मी अभी रहेगी। 

16 काे आएगी तापमान में कुछ कमी

हालांकि 16 अप्रैल को घने बादल और तेज हवा के साथ ही अधिकतम तापमान में कमी आएगी। मौसम में बदलाव के साथ ही 2 से 3 डिग्री तक अधिकतम तापमान नीचे आने की उम्मीद है। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी डॉ जाकिर हुसैन ने कहा कि कल गुरुवार से मौसम में बदलाव के संकेत मिलने लगेंगे। शुक्रवार को आसमान में घने बादल छाए रहेंगे। तेज हवा भी चलेगी।

तेज हवा आम के टिकोलों को नुकसान पहुंचाएगी

मौसम में बदलाव का आम जीवन से लेकर खेती बारी पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। मौसम का जो पूर्वानुमान अभी बताया गया है उसने आम उत्पादक किसानों की चिंता बढ़ा दी है। अधिक तेज हवा आम के पेड़ों में फले टिकोलों को नुकसान पहुंचाती है। गया जिले में इस बार आम की अच्छी फसल आई है। आम के पेड़ों में अभी आम के छोटे-छोटे टिकोले जिनकी वजन करीब 50 ग्राम तक हो गई है वह दिख रही है। लेकिन यदि तेज हवा चलती है तो यह टिकोले आपस में टकरा कर गिर जाएंगे। जिससे फसल को काफी नुकसान पहुंचेगा। अभी यह टिकोले दिन प्रतिदिन वानस्पतिक रूप से वृद्धि कर रहे हैं। दूसरी ओर, तेज हवा की वजह से अलान पर लगी कद्दू, करेला वह दूसरी सब्जियां की फसल को भी क्षति पहुंच सकती है।

chat bot
आपका साथी